- Details
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में चीन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चीन ने करीब 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का संवेदनशील डेटा चुरा लिया है। ट्रंप ने इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और चुनावी व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
डेटा चोरी को बताया चुनावी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा
ट्रंप ने कहा कि चोरी किए गए डेटा में मतदाताओं के नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक दलों से जुड़ी प्राथमिकताएं और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। उनके मुताबिक, इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा सकता है।
'सच्चाई छिपाने की कोशिश हुई'
राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारियों और तथाकथित "डीप स्टेट" से जुड़े लोगों ने इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। उनका कहना था कि मौजूदा चुनावी प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष नहीं है तथा इसमें सुधार की जरूरत है।
- Details
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका ने बृहस्पतिवार तड़के ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए। अमेरिकी सेना ने इस बार ईरान के और अधिक उत्तरी इलाकों को निशाना बनाया और साथ ही एक ऐसे जहाज पर भी गोलीबारी की, जिस पर नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से जारी जवाबी हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को लगभग खत्म कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में फिर से पूर्ण युद्ध छिड़ने की आशंका बढ़ गई है।
हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी हमलों में अब तक 35 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। ताजा हमलों के दौरान पहली बार ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास के इलाकों को भी निशाना बनाया गया।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (14 जुलाई, 2026) को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर लगाए जाने वाले 20 प्रतिशत ‘होर्मुज टोल’ लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। इसके बदले अब ट्रंप ने खाड़ी सहयोग परिषद में शामिल देशों के साथ व्यापार और इनवेस्टमेंट से जुड़े बड़े-बड़े समझौते करने का फैसला कर लिया है।
होर्मुज को सुरक्षित करने से यूएस में आने वाले निवेश का स्वागत है: ट्रंप
उन्होंने व्हाइट हाउस में इराक के प्रधानमंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से गुजरने के लिए किसी को भी कोई शुल्क नहीं लेना चाहिए। वहीं, एक दिन पहले सोमवार (13 जुलाई, 2026) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत टोल (शुल्क) लगाएगा। हालांकि, ट्रंप ने बताया कि खाड़ी के देशों ने उनसे इस मामले को लेकर संपर्क किया और कहा कि वे इसके बजाय अमेरिका में निवेश करना पसंद करेंगे।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अमेरिका को 'होर्मुज स्ट्रेट का संरक्षक' बताया है। साथ ही यहां से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क वसूलने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक तरह से 'होर्मुज स्ट्रेट' पर अमेरिका के नियंत्रण का दावा किया है। उनके अनुसार, यह समुद्री मार्ग अमेरिका की निगरानी में सभी देशों के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा, केवल ईरान से जुड़े जहाजों और ग्राहकों पर इस मार्ग के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।
जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्क का किया एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पोस्ट में लिखा, ''होर्मुज स्ट्रेट खुला है और यह ईरान के बिना भी खुला रहेगा। हम अब 'ईरानी नाकाबंदी' को फिर से लागू कर रहे हैं। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि ईरान के जहाजों या ईरान से जुड़े ग्राहकों के आने-जाने पर रोक होगी। बाकी सभी देशों के लिए इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल निष्पक्ष और खुला रहेगा।''
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






