- Details
अबुजा: नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हमले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने सोमवार को करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी।
नाइजीरिया के अखबार 'द पंच न्यूजपेपर्स' के अनुसार, कौरू लोकल गवर्नमेंट एरिया के नारिडोन समुदाय में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की और घरों के साथ ही दुकानों में भी आग लगा दी, जिससे कई निवासी घायल हो गए। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है।
अखबार ने कम्युनिटी लीडर्स के हवाले से बताया कि हमला रविवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:00 बजे (22:00 जीएमटी) शुरू हुआ। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
- Details
तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य में रविवार को एक तेल टैंकर के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद उसमें धमाका हो गया। ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने यह जानकारी दी। यह घटना दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में से एक में हुई ताजा घटना है।
तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी अधिकारियों द्वारा निर्धारित समुद्री मार्ग से हटने के बाद बारूदी सुरंग से टकरा गया। हालांकि, रिपोर्ट में जहाज की पहचान, उसमें लदे माल, उसके गंतव्य या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।
पश्चिम एशिया में बने हुए है तनावपूर्ण हालात
इस मामले पर फिलहाल ईरानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। साथ ही, इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच पिछले कई महीनों से जारी तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं।
- Details
तेहरान: तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि शुक्रवार (24 जुलाई) को ईरान की समुद्री सीमा में मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'दिशा' पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर 28 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव
भारतीय समुद्री कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, फारस की खाड़ी की ओर जा रहे इस टैंकर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि, घटना के कारणों और जहाज को हुए नुकसान को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग माना जाता है।
- Details
बगदाद: उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पांच ड्रोन मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन पास के एक खेती वाले इलाके में गिर गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल छह ड्रोन ने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी एरबिल को निशाना बनाया। इनमें से पांच ड्रोन हवाई अड्डे के पास ही मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन खेतों में गिरने से फसलों और घास में आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
पिछले कुछ दिनों में एरबिल पर कई बार ड्रोन हमले हुए हैं। माना जा रहा है कि इन हमलों का निशाना एरबिल में मौजूद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और हवाई अड्डे के पास स्थित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का सैन्य अड्डा थे। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुए हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा हुआ है। सुरक्षा सूत्र के अनुसार, मंगलवार शाम एरबिल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की एयर डिफेंस प्रणाली ने दूतावास की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन मार गिराए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






