ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि उसने ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया द्वारा दागे गए ड्रोन मार गिराये हैं। सऊदी रक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया पर यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान ने कई हफ्तों से जारी तनाव और हमलों के बाद सप्ताहांत में अपने हमले रोक दिए थे।

बयान में कहा गया है कि इन ड्रोन का निशाना पूर्वी सऊदी अरब स्थित पेट्रोलियम प्रतिष्ठान और राजधानी रियाद थे। सऊदी अरब ने इराक में एक बड़ा हमला नाकाम करते हुए ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा दागे गए ड्रोन को मार गिराया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान ऐसे समय आया है जब हफ्तों से जारी तनाव के बाद अमेरिका और ईरान ने सप्ताहांत में अपने हमले रोक दिए थे। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय से जारी सूचना के अनुसार उसके वायु रक्षा बलों ने ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा इराक से दागे गए कई ड्रोनों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया है। ये ड्रोन देश की राजधानी रियाद और पूर्वी प्रांत में स्थित महत्वपूर्ण पेट्रोलियम संयंत्रों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। ईरान की इस कोशिश को विफल कर दिया गया है।

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के अंदर लंबी दूरी के हमले का दावा क‍िया। उनके अनुसार, इन हमलों का मकसद रूस की युद्ध से जुड़ी आर्थिक और सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उस पर दबाव बढ़ाना है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''रविवार रात रोस्तोव क्षेत्र में हमारी लंबी दूरी की कार्रवाई असरदार रही। मोर्चे से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित एक निर्यात टर्मिनल को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, यारोस्लावल क्षेत्र और उदमुर्त गणराज्य में मौजूद तेल से जुड़ी सुविधाओं पर भी हमले किए गए। उदमुर्त गणराज्य यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,300 किलोमीटर दूर है। हम अपनी लंबी दूरी की कार्रवाई की योजना पर काम कर रहे हैं।''

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा क‍िया क‍ि रूसी राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुत‍िन जल्‍द ही एक बड़ी सैन्‍य भर्ती करने वाले हैं। लोगों के व‍िरोध के बाद भी पुत‍िन बड़ी संख्‍या में लोगों को सीधे युद्ध के मैदान में भेजने वाले हैं। अगर वो ऐसा करने में काम‍याब होते हैं तो बड़ी संख्‍या में लोगों की जान जाएगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''पुतिन इस युद्ध को रोकने के लिए तैयार नहीं हैं। हमारी खुफिया जानकारी के मुताबिक, वह नई सैन्य भर्ती (मोबिलाइजेशन) की तैयारी कर रहे हैं। उनका इरादा है कि 21 सितंबर को होने वाले ड्यूमा चुनावों के बाद यह कदम उठाया जाए। वह सैनिकों की भर्ती बढ़ाना चाहते हैं। वह इसे खुलकर नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपने ही लोगों की प्रतिक्रिया का डर है। जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि अगर हम उनकी सप्लाई, हथियार, पेट्रोल और डीजल की व्यवस्था में रुकावट नहीं डाल पाए और अगर हमारे सहयोगी उनके हमले के खिलाफ पूरी तरह से कड़े प्रतिबंध नहीं लगाते हैं तो वह अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा करेंगे।

येरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को अमेर‍िका की यात्रा के ल‍िए रवाना हुए। वहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अहम बैठक होगी। न‍िकलने से पहले उन्‍होंने बताया क‍ि इस बैठक में ईरान समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और उनका मुख्य लक्ष्य इजरायल की सुरक्षा को और मजबूत करना तथा शांति के दायरे का विस्तार करना है।

शांति का दायरा बढ़ाना रहेगी पहली प्राथमिकता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मैं अभी हमारे दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए रवाना हो रहा हूं। उनके दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के बाद यह हमारी आठवीं मुलाकात होगी। किसी भी दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता की तुलना में मेरी उनसे सबसे ज्‍यादा मुलाकातें हुई हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, लेकिन साथ ही एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।'' नेतन्याहू ने कहा क‍ि हमारी बैठक में उन सभी अहम मुद्दों पर बात होगी जो इस समय सामने हैं, जिनमें ईरान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख