ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है और 18 घायल हो गए हैं। स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया।

सुरक्षाबलों ने धमाके की जांच शुरू की

सुरक्षाबलों ने तुरंत इस इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। यह धमाका पुलिस स्टेशन के पास तब हुआ जब सैकड़ों लोग स्वात घाटी में हाल ही में बढ़े आतंकवाद के विरोध में पास के काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।

धमाके से मची अफरातफरी

घायलों को इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। धमाके से प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई और किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल उस पर कोई नया सैन्य हमला नहीं करेगा। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों की ओर से मिले अनुरोध के बाद उन्होंने हमले को रोकने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

ट्रंप ने बताया क्यों रोका गया हमला

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत और तैयारी का स्तर ऐसा है, जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखा गया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। हालांकि, ईरान और मध्य-पूर्व के दूसरे देशों ने हमले को रोकने का अनुरोध किया, क्योंकि एक संभावित समझौते की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

काठमांडू: नेपाल के सुनसरी जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस से झड़प में तीन लोगों की मौत के बाद से हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने भारत की सीमा से लगे सप्तरी जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। इससे पहले सुनसरी, सिराहा और धनुषा में कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

लोग प्रधानमंत्री बालेंद्र उर्फ बालेन शाह और गृह मंत्री सुदान गुरुंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शुक्रवार को मधेश प्रांत के राजनीतिक दलों के नेताओं और वहां के सांसदों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, बालेन शाह ने नेताओं को आमंत्रित कर उन तनावों पर चर्चा की जो पहले सुनसरी जिले में शुरू हुए थे और बाद में मधेश के कई अन्य जिलों तक फैल गए। बैठक में हालात को सामान्य करने और समुदायों के बीच फिर से भाईचारा कायम करने के उपायों पर भी बातचीत हुई।

बगदाद: इराक पर हवाई हमले के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुधवार को एडवाइजरी जारी कर उन्हें इलाके के हालात पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा है।

अमेरिकी नागरिक इराक की यात्रा नहीं करें

बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, ईरान समर्थित समूहों ने इराकी क्षेत्र से इराक और क्षेत्र के अन्य स्थानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। दूतावास ने कहा कि अमेरिकी नागरिक स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

दूतावास ने याद दिलाया कि इराक अब भी अमेरिकी विदेश विभाग की 'लेवल-4: यात्रा न करें' (यू नॉट ट्रैवल) श्रेणी में है। एडवाइजरी में कहा गया है कि आतंकवाद, अपहरण, सशस्त्र संघर्ष, नागरिक अशांति और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की सीमित क्षमता के कारण अमेरिकी नागरिकों को किसी भी वजह से इराक की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख