- Details
ब्रिस्बेन: स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली क्रिकेट वर्ल्ड का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते लेकिन सिर्फ 19 रनों से चूक गये। ब्रिस्बेन में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के चलते वे वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने से चूक गये। फिलहाल यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। हालांकि अभी भी कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे नजदीक हैं। डिविलियर्स ने 166 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था। पर्थ वनडे में 91 रन और ब्रिस्बेन वनडे में 59 रन बनाने वाले कोहली ने अब तक 168 मैचों में 160 पारियों में 23 शतकों और 36 अर्धशतकों के सहारे 50.89 के औसत से कुल 6981 रन बना लिये हैं। भारतीय बल्लेबाजों में कोहली से आगे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली ने 7000 रन 174 पारियों में बनाए हैं।
- Details
सिडनी: भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस ने आज लगातार 29वां महिला युगल मैच जीतकर 22 साल पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ दिया और डब्ल्यूटीए सिडनी इंटरनेशनल के महिला युगल फाइनल में भी जगह बना ली। दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने रोमानिया की रोलूका ओलारू और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 4-6, 6-3, 10-8 से मात दी। उन्होंने पुएर्तो रिको की जिजि फर्नांडिस और बेलारूस की नताशा ज्वेरेवा का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 1994 में लगातार 28 मैच जीते थे। सानिया और हिंगिस ने 2015 में नौ खिताब जीते जिनमें विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और साल का आखिरी डब्ल्यूटीए फाइनल शामिल था। इस साल का शानदार आगाज करते हुए उन्होंने लगातार दूसरे फाइनल में जगह बना ली।
- Details
ब्रिस्बेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत लिया है। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर 308 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। पहले मैच की तरह एक बार फिर टीम की फील्डिंग खराब रही। पर्थ में जहां हमने रनआउट के मौके गंवाए थे, वहीं इस मैच में तीन से चार कैच टपका दिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और टीम को जीत तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्ज बेली ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और 76 रन पर नाबाद लौटे। टीम इंडिया को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने एरॉन फिंच को 71 के निजी स्कोर पर अजिक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। इसके बाद ईशांत शर्मा ने शॉन मार्श को 71 के स्कोर पर चलता किया। मॉर्श को कोहली ने लपका। कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर सधी हुई पारी खेली और 46 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने।
- Details
सिडनी: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने बुधवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके डब्ल्यूएटीए सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ महिला युगल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चीन की चेन लियांग और शुई पेंग को एक घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी। इससे उन्होंने वर्ष का लगातार दूसरा खिताब जीतने की अपनी संभावनाओं को भी बरकरार रखा। आज की जीत सानिया और हिंगिस की लगातार 28वीं जीत है और इस तरह से उन्होंने प्यूटरेरिका की गिगी फर्नाडिस और बेलारूस की नताशा जेवेरेवा के 1994 में बनाये गये रिकॉर्ड की बराबरी की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






