- Details
नई दिल्ली: ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’ और ‘क्रांति’ जैसी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड प्रदान किया जाएगा। 78 वर्षीय अभिनेता अवार्ड पाने वाले 47वें व्यक्ति हैं। भारतीय सिनेमा के इस सर्वोच्च सम्मान के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये नकद राशि और एक शॉल दिया जाता है। अभिनेता को ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘शहीद’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ तथा ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी उर्फ मनोज कुमार का जन्म एबटाबाद में हुआ था जो कि आजादी के पहले भारत का हिस्सा था।
- Details
मुंबई: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला मातोंडकर को सुखी विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। उर्मिला ने कश्मीरी उद्योगपति-मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से विवाह किया है। बेहद निजी समारोह में 42 वर्षीय अभिनेत्री के मुंबई स्थित आवास पर हिन्दू रिवाजों से यह विवाह हुआ। वर्मा ने ट्वीट किया है, 'आज तक के अपने करियर में जिनके साथ काम किया है, उनमें से सबसे सुंदर अभिनेत्री के बारे में खबर सुनकर बहुत खुश हूं। मैं दिल से दुआ करता हूं कि उनका जीवन हमेशा ही रंगीला हो।' उर्मिला और वर्मा ने रंगीला, सत्या, भूत और मस्त सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।
- Details
मुंबई: गायक मीका सिंह ने कहा है कि ‘‘सा रे गा मा पा’’ के निर्माताओं ने उनकी कथित प्रेमिका और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को इस सफल म्यूजिक रियलिटी शो पर लाने और शो के प्रतिभागियों के साथ एक वीडियो बनाने की योजना बनाई हैं। जी टीवी के इस शो में मीका उभरते हुए गायकों को मार्गदर्शन देते नजर आएंगे। ‘आज की पार्टी’’ जैसे गानों के 30 वर्षीय गायक ने हाल ही में अपने आगामी एलबम के वीडियो के लिए ‘सनम रे’ की अभिेनत्री के साथ शूटिंग की थी। हालांकि मीका ने उनके वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उर्वशी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम ‘सा रे गा मा पा’ में उर्वशी और जो भी अच्छे गायक होंगे, उनको लाएंगे और हम उनके साथ एक वीडियो बनाएंगे..।’ गायक ने टिवट्र पर उर्वशी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और उनके बारे में पोस्ट कर खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार किया।
- Details
मुंबई: हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री उर्मिला मातोन्डकर ने एक निजी समारोह में कश्मीर के कारोबारी-मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ ब्याह रचाया। शादी की रस्म हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उर्मिला के मुंबई स्थित आवास पर संपन्न हुईं। 42 वर्षीय उर्मिला ने सादे और निजी समारोह में शादी को तरजीह दी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






