- Details
नई दिल्ली: निर्देशक हंसल मेहता की ‘अलीगढ़’ किसी एक शहर या सिर्फ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सीमाओं में बंधी कोई कहानी नहीं है बल्कि यह किसी स्थान विशेष की सीमाओं से आगे जाकर गहराई से एक विषय पर बात करती है और वह भी देश में समलैंगिकों के अधिकार की बात। ‘अलीगढ़’ एक फिल्म से बहुत आगे जाती है। यह एक सार्वभौम याचिका है समाज के उन लोगों की जो उस मुख्यधारा के जीवन से दूर हैं जिसे बहुसंख्यकों ने अपनी सुविधा के अनुसार बनाया है और इस व्यवस्था से लड़ने के लिए उन्हें अदम्य साहस दिखाना होता है और उसकी परिणति भारी कीमत चुकाने में होती है। मेहता ने इससे पहले ‘शाहिद’ का निर्माण किया था जो शाहिद आजमी नाम के वकील की जिंदगी पर आधारित थी जिसकी हत्या कर दी जाती है क्योंकि वह उन युवा मुस्लिमों का मुकदमा लड़ता था जिन्हें आतंकवाद के संदेह पर गलती से फंसा लिया गया था।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड स्टार होने के नाते करीना कपूर खान मीठा खाने से परहेज करती हैं लेकिन जब वह छोटी थीं तो उन्हें आइसक्रीम बहुत पसंद थी और वह अपनी मां से छिपकर आइसक्रीम खाती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी जेब खर्च के सारे रूपये आइसक्रीम पर खर्च देती थीं। करीना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं जब स्कूल में थी तो जैसे ही छुट्टी होती थी, मैं घर पहुंचने से पहले आइसक्रीम खाती थी क्योंकि मां मुझे उसकी अनुमति नहीं देती थी। घर पहुंचने से पहले आइसक्रीम खरीदने के लिए मैं अपने जेब खर्च के पैसों का उपयोग करती थी और लिफ्ट में प्रवेश करने से पहले उसे निगल लेती थी।’ आइसक्रीम ब्रैंड मैगनम के नये फ्लेवर ब्राउनी को लांच किये जाने के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार ने कहा कि उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान को भी आइसक्रीम बहुत पसंद है और कई बार उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि वह पहले ही दो से अधिक आइसक्रीम खा चुके हैं।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बालीबुड फिल्म ‘नीरजा’ को टैक्स फ्री करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज (शुक्रवार) ट्रवीट किया, ‘‘नीरजा फिल्म उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी।’’ राम माधवानी निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर और शाबाना आजमी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 19 फरवरी को पूरे भारत में रिलीज हुई।
- Details
मुंबई: बंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में सजा काटने के बाद गुरुवार को रिहा होने वाले अभिनेता संजय दत्त गर्मियों से सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘बैंग बैंग’ के निर्देशक पहली बार संजय दत्त के साथ फिल्म बना रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा, ‘हम जल्द ही फिल्म का काम शुरू कर देंगे। यह थ्रिलर तत्वों वाली एक एक्शन फिल्म है। हालांकि अभी इसका शीषर्क निश्चित नहीं हुआ। हम गर्मियों में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।’ उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कई कलाकार नहीं होंगे। जेल से बाहर आने के बाद 56 वर्षीय अभिनेता की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म में संजय दत्त से रोमांस करने वाली अभिनेत्री के बारे में पूछने पर उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। दत्त सामाजिक विषय पर आधारित उमेश शुक्ला की फिल्म में भी काम करेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






