- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘नीरजा’ को महाराष्ट्र में कर मुक्त कर दिया गया है। राम माधवानी निदेर्शित फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने विमान सहायिका नीरजा भनोट का शीषर्क किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी कराची में विमान अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है कि नीरजा यात्रियों की जान बचाने के लिए किस प्रकार लड़ी। सांसद पूनम महाजन राव ने नीरजा को कर मुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने स्वीकार कर लिया।फॉक्स स्टूडियो के निर्माता विजय सिंह ने एक बयान में कहा, ‘एक 23 साल की सामान्य लड़की के असामान्य स्थितियों में किये गये काम को पहचानने के लिए महाराष्ट्र सरकार को बहुत धन्यवाद। हम सच में सरकार के इस कदम के लिए आभारी हैं। सरकार की इस पहल से बहुत से लोग नीरजा से प्रभावित होकर अपने जीवन में कुछ विशेष करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।’
- Details
पुणे: फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवडा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे। एक अधिकारी ने कहा कि संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी अगवानी करेंगे। अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कहा कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि दत्त के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां मौजूद रहने की संभावना है।
- Details
मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल में रिलीज हुई 'नीरजा' में अपने काम से खुद को स्थापित किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार सीखना होगा। निर्देशक राम माधवनी की यह फिल्म पैन एम विमान 73 के कराची में हाईजैक होने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम ने इसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है जो विमान के हाईजैक होने के समय अपने यात्रियों की जिंदगी के लिए लड़ती है। जी सिने अवार्ड्स के दौरान अनिल ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया में हर बड़ा सितारा लगातार सीखता रहता है। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री हो सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार सीखना पड़ता है। यही स्थिति सोनम के भी साथ है। यह मायने नहीं रखता की उसकी अदाकारी को कितनी वाहवाही मिली और कोई उसके बारे में क्या कह रहा है।
- Details
पणजी: हॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकअप कलाकार डोनाल्ड सिमरॉक का कहना है कि 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। सिमरॉक वर्तमान में मुंबई में बॉलीवुड हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी की कार्यशाला में भाग लेने आए हैं। पीटीआई-भाषा से फोन पर उन्होंने कहा, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को लेकर दीवाना हूं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।' प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकी टीवी कार्यक्रम 'क्वांटिको' में अभिनय कर अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत की और इस साल का पीपल्स चॉइस पुरस्कार भी जीता। उन्हें यह पुरस्कार नई टीवी सीरीज में सबसे पसंदीदा कलाकार के लिए मिला। सिमरॉक ने 'क्वांटिको' में उनके अभिनय की तारीफ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






