- Details
मुंबई: एक समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के बहुचर्चित बंगले आशीर्वाद को उसके नए मालिक द्वारा गिराया जा रहा है। यह बंगला उपनगरीय बांद्रा के कार्टर रोड पर है और पिछले दो हफ्तों से बंगले को गिराने का काम चल रहा है। राजेश खन्ना का वर्ष 2012 में निधन हो जाने के बाद उनके परिवार ने यह बंगला ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के संस्थापक और अध्यक्ष शशि किरण शेट्टी को कथित रूप से 90 करोड़ रुपए में बेच दिया था। सूत्रों ने कहा कि शेट्टी ने वहां चार मंजिला निवास बनाने का फैसला किया है जहां वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। राजेश खन्ना ने यह बंगला 1960 के दशक में एक अन्य लोकप्रिय अभिनेता राजेंद्र कुमार से खरीदा था।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म में किरदार निभाने की खबरों का खंडन किया है। संजय दत्त 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में पुणे के यरवदा कारागार से सजा काटकर रिहा हुए हैं। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे। खबर थी कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर इस फिल्म में ‘मुन्नाभाई’ की राजनेता बहन प्रिया दत्त का किरदार अदा करेंगी। इस फिल्म के प्रस्ताव के बारे में पूछने पर करीना ने कहा कि मैंने भी ऐसी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन वह बिल्कुल झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। जीवनी पर आधारित इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। वह इस फिल्म में 17 वर्ष की उम्र से संजय दत्त के अशांत जीवन के प्रत्येक पहलू पर नजर रखेंगे।
- Details
मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी संजय दत्त के जेल की सजा पूरी कर बाहर आने से बहुत खुश हैं। दत्त अपनी जेल की सजा पूरी कर पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए। 56 साल के अभिनेता को उनकी पांच साल की जेल की सजा में छूट दी गयी। अरशद ने इस पूरे समय सकारात्मक बने रहने के लिए दत्त की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अपने दोस्त और भाई संजय दत्त के लिए बहुत खुश हूं। वह अपनी आजमाइश के दौरान सकारात्मक बने रहे। वह आखिरकार आजाद हैं।’ दोनों अभिनेता ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोस्त बन गए। फिल्म में दत्त मुख्य भूमिका में थे जबकि 47 साल के अरशद उनके दोस्त की भूमिका में थे।
- Details
नई दिल्ली: निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म 'तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फिल्म 2010 में आई ‘तेरे बिन लादेन’ का सीक्वल है। यह फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ की तरह हल्के-फुल्के अंदाज में गुदगुदाती है। यह फिल्म अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अमेरिकी अभियान पर आधारित है। इस फिल्म में मनीष पॉल, प्रद्युमन सिंह, सिकंदर खेर, सुगंधा गर्ग, राहुल सिंह, पीयूष मिश्रा, अली जाफर ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2010 में आई ‘तेरे बिन लादेन’ फिल्म का सीक्वल है। यह अमेरिका द्वारा अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए चलाए गए अभियान पर बनाई गई एक हास्य फिल्म है लेकिन यह हास्यापद लगती है क्योंकि फिल्म में हास्य ठूंसा गया लगता है, वह स्वाभाविक रूप से उभर कर सामने नहीं आता।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






