- Details
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों को रिहा कर दिया है। आशुतोष और सौरव 7 दिन से तिहाड़ जेल में बंद थे।
आशुतोष और सौरव को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोप है कि वे जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेड्स फांदकर अंदर घुस गए थे। 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी।
दोनों की हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी। उन्हें बुधवार दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों का रिलीज ऑर्डर भी आ गया है।
इससे पहले आशुतोष और सौरव ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, हाई कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने इसे वापस ले लिया था।
दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका की उम्र का जिक्र हुआ।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने ‘पीएम-दक्ष’ योजना से जुड़ी कथित विफलता लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और उसकी ‘एक्सपायरी’ (सत्ता से जाने की मियाद) नजदीक है।
जयराम ने ‘पीएम-दक्ष’ योजना को लेकर केंद्र को घेरा
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि ‘पीएम-दक्ष’ योजना पिछले दो वर्षों से लागू नहीं हुई है और आवंटित बजट भी खर्च नहीं किया गया।
रमेश ने कहा कि वंचित वर्गों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘पीएम-दक्ष’ योजना को सरकार ने केवल कागजों तक सीमित कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नाम बड़े और दर्शन छोटे! योजना पीएम के नाम पर, लेकिन जमीन पर काम उनके दावों की तरह बड़ा शून्य है।’’
- Details
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर हो रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मीडिया ने इससे जुड़ा सवाल कर दिया। इस पर वे गोल-मोल जवाब देते हुए सवाल को टालते नजर आए। जब उनसे पूछा गया कि भारत में हो विरोध प्रदर्शनों पर आपका क्या कहना है, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि अमेरिका में हर रोज प्रोटेस्ट होते रहते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "यह उनका (भारत) आंतरिक राजनीतिक मामला है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और वहां चुनाव होते हैं, इसलिए मैं उनके आंतरिक राजनीतिक मामलों पर कोई राय नहीं दूंगा। अमेरिका में भी तो हर दिन विरोध-प्रदर्शन होते रहते हैं।"
मार्को रुबियो भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के साथ वॉशिंगटन के बढ़ते संबंधों को लेकर नई दिल्ली की चिंताओं को दूर करते हुए कहा, "किसी भी देश के साथ अमेरिका के रिश्ते कभी भी भारत की कीमत पर नहीं होंगे।"
- Details
नई दिल्ली: अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा मंगलवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में रामलीला मैदानों में पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ द्वारका में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया और रावण का पुतला दहन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंद्रप्रस्थ रामलीला मैदान में विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया। वहीं, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लाल किले के पास रामलीला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने रावण के पुतले के दहन से पहले भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की पारंपरिक आरती की। इसके बाद उन्होंने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाई। राष्ट्रपति ने दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से भगवान राम के गुणों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, भगवान राम की कहानी लोगों को प्रकृति का सम्मान, पर्यावरण की रक्षा और सभी का ख्याल रखने की प्रेरणा देती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






