- Details
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले स्नातकों में कुशलता की काफी कमी है और उनमें से करीब 80 प्रतिशत रोजगार के काबिल नहीं है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट में शैक्षिणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को उन्नत बनाने की जरूरत को रेखांकित किया गया, ताकि वे श्रम बाजार की जरूरतों के हिसाब से काबिल हो सके। देशभर में शैक्षणिक संस्थान लाखों युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं, लेकिन इन संस्थानों से निकले छात्र रोजगार के लिए तैयार नहीं होते और कंपनियां प्राय: यह शिकायत करती हैं कि उनमें रोजगार के लिए जरूरी कुशल और प्रतिभावान लोग नहीं मिलते। एस्पाइरिंग माइंड्स की नेशनल इम्प्लायबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार 80 प्रतिशत प्रमुख इंजीनियर स्नातक रोजगार के काबिल नहीं है। रिपोर्ट 650 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों के 1,50,000 इंजीनियरिंग छात्रों के अध्ययन पर आधारित है।
- Details
नई दिल्ली: सीमापार से घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस्राइल की तरह की बिल्कुल सुरक्षित बाड़ लग सकती है क्योंकि सरकार पंजाब और जम्मू में संवेदनशील सीमाओं पर ऐसे अवरोधक लगाने की संभावना खंगाल रही है। भारत पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ बिल्कुल खत्म करने के मुद्दे पर कई बैठकों में चर्चा हुई है जिनमें गहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल समेत शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पठानकोट में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने हमला किया था और वे सीमापार कर आए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, इन बैठकों में से एक में उन्होंने चर्चा की कि क्या भारत पश्चिमी सीमा पर इस्राइल की तरह की सीमा प्रहरी प्रणाली अपना सकता है।
- Details
नई दिल्ली: यहाँ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रविवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शाह के नाम का प्रस्ताव किया। भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शाह के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा आज दोपहर सवा एक बजे के बाद की गई। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा की गई। इस पद के लिए मैदान में कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। शाह के नाम का प्रस्ताव करने वालों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनंत कुमार, जे पी नड्डा, एम वेंकैया नायडू के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में वसुंधरा राजे, रघुवर दास, शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य शामिल हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक 28 जनवरी को शाम में निर्धारित की गई है, जहां नए कार्यकाल के लिए शाह का स्वागत किया जाएगा। मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले शाह के लिए यह पूर्ण कार्यकाल होगा, जो तीन वर्षों का होगा।
- Details
नई दिल्ली: कोहरे के कारण 68 ट्रेनें जिन्हें पहले रद्द किया गया था या जो देरी से चल रही थीं, उन्हें 25 जनवरी से पूरी तरह बहाल किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे जम्मू मेल, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और भागलपुर गरीब रथ समेत 34 जोड़ी ट्रेनों की सेवा 25 जनवरी को बहाल करेगी। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनें सोमवार से भी बहाल की जाएंगी। इस बीच कोहरे के चलते शनिवार को भी रेल सेवा प्रभावित रही।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






