- Details
नई दिल्ली: पठानकोट हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह को एनआईए ने संदेह मुक्त कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि सलविंदर के खिलाफ लाई डिटेक्टर एवं अन्य परीक्षण में कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सलविंदर से करीब 15 दिनों से एनआईए मुख्यालय में पूछताछ चल रही इै। इसके अलावा कई वैज्ञानिक परीक्षण भी किए गए। उनके गुरदासपुर और अमृतसर स्थित आवासों की भी तलाशी ली गई। लेकिन इस दौरान न तो उनके खिलाफ कोई सुराग मिला है और न ही कोई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
- Details
नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 18 अगस्त 1945 को ताइपे में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। नेताजी के रहस्यमय तरीके से गायब होने को लेकर विवाद के बीच एक कैबिनेट नोट में 50 साल बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। हालांकि, विमान दुर्घटना के पांच दिन बाद ब्रिटिश राज के एक शीर्ष अधिकारी ने नेताजी के खिलाफ युद्ध अपराधी के तौर पर मुकदमा चलाने के नफा-नुकसान का आकलन किया था और सुझाया था कि सबसे आसान तरीका यह होगा कि वह जहां हैं उन्हें वहीं छोड़ दिया जाए और उनकी रिहाई की मांग नहीं की जाए। यह संकेत देता है कि वह तब जिंदा रहे हो सकते हैं। ये बातें उन दस्तावेजों से सामने आई हैं जो 100 गोपनीय फाइलों का हिस्सा हैं। ये फाइलें 16 हजार 600 पन्ने में हैं और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेताजी की 119 वीं जयंती पर सार्वजनिक किया।
- Details
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित शाह रविवार से नये कार्यकाल की शुरूआत करने वाले हैं क्योंकि उनका पुननिर्वाचन लगभग तय है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह का मौजूदा कार्यकाल आज पूरा हो गया और नया कार्यकाल पूरे तीन साल का होगा। उनका फिर से चुना जाना वस्तुत: औपचारिकता भर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद भरोसेमंद माने जाने वाले शाह को पिछले साल उस वक्त अध्यक्ष चुना गया था जब राजनाथ सिंह केंद्र में मंत्री बना दिए गए थे। शाह कल जब अपना नामांकन दाखिल करेंगे तो भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है। नामांकन के बाद शाह को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड रही जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। वहीं कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो कि गुरुवार के न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री कम है। वहीं घने कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही उड़ान और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। कोहरे के चलते 35 ट्रेनें रद्द हुईं जिसमें वे ट्रेनें भी शामिल हैं जिन्हें कोहरे के कारण पहले ही रद्द करने की घोषणा कर दी गई थी। कोहरे के कारण 14 अन्य ट्रेनें विलंबित हुईं। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली 30 उड़ानें और चार रवाना होने वाली उड़ानें विलंबित हुई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






