ताज़ा खबरें
सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक, गोलीबारी
सीजफायर पर फारूक बोले- 'हमारी पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है'
पाकिस्तान की हमले की क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया: कर्नल सोफिया
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने किया एलान
मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब,लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। गुरुवार रात 9:51 बजे उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 92 वर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां, उनका निधन हो गया।

सीएम भजनलाल ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से भी नाता रहा है। वे राज्यसभा उपचुनाव 2019 में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया था। विपक्षी पार्टी भाजपा की ओर से किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य घोषित किया गया था। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इससे पहले असम से पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे थे। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया।

उन्होंने एक्स कर लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया। प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिससे कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात मिली। आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख