- Details
वॉशिंगटन: एक शीर्ष आतंकी कमांडर का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा और अफगान तालिबान पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी का आदेश मानते हैं और आईएसआई अपने घृणित निजी स्वार्थों के लिए कश्मीर के मुद्दे पर विभिन्न इस्लामी संगठनों का इस्तेमाल करती है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में खूंखार पश्चिमी एशियाई समूह की शाखा आईएसआईएस-खोरासान के प्रमुख हाफिज सईद खान ने इस्लामिक स्टेट द्वारा प्रकाशित की जाने वाली अंग्रेजी भाषा की पत्रिका दाबिक के नवीनतम अंक में दिए गए एक साक्षात्कार में यह बात कही है।
- Details
नामपेन्ह: फ्रांस ने एक प्राचीन हिन्दू देवता की सातवीं शताब्दी में निर्मित प्रतिमा का सिर लौटा दिया है और सिर को प्रतिमा के शेष भाग से जोड़कर संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया। इस प्रतिमा का सिर 130 वर्ष पहले अलग कर वहां ले जाया गया था। पत्थर से निर्मित देवता हरिहर की इस प्रतिमा में विष्णु और शिव के आयामों को दर्शाया गया है। हिन्दू धर्म में इन्हें प्रमुख देवता माना जाता है। इस प्रतिमा का सिर 1882 या 1883 में फ्रांस के शोधकर्ता ताकेओ प्रांत (कंबोडिया) में नाम दा मंदिर से ले गए थे और इसे फ्रांस के ग्वीमेत संग्रहालय में रखा गया था। इस प्रतिमा के सिर को लौटाये जाने के कार्यक्रम में करीब 200 सरकारी अधिकारी, विदेशी सरकारों के प्रतिनिधि, राजदूत और ग्वीमेत संग्रहालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान के बाचा खान यूनिवर्सिटी और अफगान राजधानी काबुल में मीडियाकर्मियों पर किए गए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने कहा है कि ये घटनाएं क्षेत्र में शांति और समृद्धि पर मंडराने वाले खतरे को रेखांकित करती हैं। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘पाकिस्तान में छात्रों एवं शिक्षकों के खिलाफ और अफगानिस्तान में मीडिया के सदस्यों के खिलाफ किए गए ये निंदनीय हमले आतंकियों के कारण क्षेत्र पर मंडराने वाले खतरे को रेखांकित करते हैं। हम जिस शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य का एक साथ मिलकर निर्माण करना चाहते हैं, ये हमले उस भविष्य पर मंडराने वाले खतरे की ओर भी इशारा करते हैं।’
- Details
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के निकट बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने अफगान टीवी चैनल टोलो की एक मिनीबस को निशाना बनाकर धमाका किया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस शक्तिशाली विस्फोट के कारण 24 लोग घायल हो गए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दूतावास को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था। चैनल के एक कर्मचारी ने कहा, ‘हमारे कार्यालयी बस हमले की जद में आ गई।’ तालिबान ने पिछले साल अक्तूबर महीने में टोलो और 1टीवी को ‘सैन्य निशाने’ पर होने की बात कही थी। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला तालिबान शांति वार्ता को बहाल करने के मकसद से हुई दूसरे दौर की अंतरराष्ट्रीय बातचीत के दो दिनों बाद हुआ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






