ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

कोलंबो: यशस्वी जायसवाल के 61 रन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका इलेवन को अभ्यास मैच के तीसरे और आखिरी दिन छह विकेट से हरा दिया। सिराज ने अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर भारत को शानदार अंदाज में जीत दिलाई। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने दूसरी पारी 200/6 पर घोषित कर भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। भारत को आखिरी दो ओवर में 23 रन की जरूरत थी। सिराज ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर इस लक्ष्य को महज 45 ओवर में हासिल करा दिया।

सिराज ने आखिरी ओवर में मचाया धमाल

भारत को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में तेजी से रन बनाने थे। सिराज ने 44वें ओवर में सोनल दिनुषा की गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद 45वें और अंतिम ओवर में केशरा नुवांथा के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया। सिराज ने अलग-अलग दिशाओं में शानदार शॉट लगाते हुए तीन गेंद शेष रहते भारत को जीत दिलाई।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। भारतीय दल के खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनसे मुलाकात को यादगार बताया।

पीएम मोदी बोले- जो खेलेगा वो खिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक रील भी साझा की। इसमें पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ संदेश देते हुए कहा, 'जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिए उत्साह बढ़ाएं।' ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

नई दिल्ली: भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले युवा भारतीय एथलीट आशीष यादव को बधाई दी है। नीरज ने कहा कि एक भाला फेंक खिलाड़ी के तौर पर आशीष की इस उपलब्धि को देखना उनके लिए खास है। आशीष ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 74.09 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दूरी अपने तीसरे प्रयास में हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से भारत को प्रतिष्ठित जूनियर वैश्विक प्रतियोगिता में पोडियम स्थान मिला।

नीरज बोले- यह तो बस शुरुआत है

नीरज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशीष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा, 'भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते और जीतते देखना हमेशा शानदार एहसास होता है। एक भाला फेंक खिलाड़ी के तौर पर यह मेरे लिए थोड़ा और खास है। अंडर-20 वर्ल्ड्स में रजत जीतने पर तुम्हारे लिए बेहद गर्व है, आशीष। यह तो बस शुरुआत है।'

नई दिल्ली: शीर्ष क्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बी साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

सुदर्शन को यह चोट भारत ए टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी। भारत ए की तरफ से दो मैच में शतक लगाने वाले सुदर्शन दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, ‘‘साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।’’

खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख