ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलंबो: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद साझा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध और युवा गुरनूर बरार में से किसी एक को चुनने को ‘मुश्किल फैसला’ बताया।

भारत इस दौरे पर बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है। वहीं चार तेज गेंदबाजों में सिराज की जगह लगभग तय है। आकिब नबी दौड़ में नहीं हैं जबकि छह फुट पांच इंच लंबे गुरनूर और उनसे एक इंच छोटे प्रसिद्ध के बीच चयन होना है। प्रसिद्ध सात टेस्ट खेल चुके हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं।

पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा, ‘‘गुरनूर बरार ने पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाजी की है क्योंकि वह अच्छी रफ्तार से उछाल हासिल कर सकते हैं। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले कुछ समय में अच्छी गेंदबाजी की है, जैसा कि हमने अभ्यास मैच में देखा। इसलिए यह मुश्किल फैसला है।’’

नई दिल्ली: लगातार दो ओलंपिक पदक जीत चुकी भारतीय पुरूष हॉकी टीम शनिवार को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी तो उसका लक्ष्य विश्व कप में 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने के अभियान का शानदार आगाज करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देने का होगा।

आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन भारत ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में पाकिस्तान को हराकर जीता था। इससे पहले 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक अपने नाम किया था लेकिन पिछले 51 साल में पोडियम पर जगह बनाने में भारतीय टीम नाकाम रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली मौजूदा भारतीय टीम के पास इस बार सबसे सुनहरा मौका है । पूल चरण में भारत (आठवीं रैंकिंग) के सामने जिन टीमों की चुनौती है, उनमें सिर्फ इंग्लैंड (तीसरी रैंकिंग) ही उससे आगे है जबकि पाकिस्तान 12वें और वेल्स 15वें स्थान पर है।

डार्विन: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क अपनी लय से जूझते नजर आए और उनकी झोली में सिर्फ एक विकेट आया। हालांकि, स्टार्क ने लिटन दास को आउट करने के साथ ही कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क कपिल देव से आगे निकल गए हैं। स्टार्क के नाम अब क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 435 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं, कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 434 विकेट चटकाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट के पहले दिन स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट करने के साथ ही कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं।

लखनऊ: 'मेरठ मावेरिक्स' के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर पूरा भरोसा जताया है। कप्तान ने कहा है कि उन्हें यूपीटी20 लीग के आने वाले चौथे सीजन में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

रिंकू सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित 'कैप्टन्स मीट' में कहा, "हमारी टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हमने पिछले तीन सीजन में फाइनल खेला है और खिताब भी जीता है। कप्तानी का कोई दबाव नहीं है। हम चुनौतियों का सामना करने के लिए ही बने हैं। मेरी रणनीति बहुत सीधी है: मैं टीम के हर खिलाड़ी से कहता हूं कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे बिना किसी दबाव के मैदान पर अपना शत प्रतिशत दें।"

लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आने वाले सीजन के लिए ब्लूप्रिंट और खास पहलों का अनावरण किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख