- Details
नई दिल्ली: युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।
यह प्रैक्टिस मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले यह एकमात्र प्रैक्टिस मैच खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है और पहले टेस्ट मैच की मेजबानी गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है।
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड सीएसए ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है।
विमेंस टीम इंडिया 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अफ्रीका में रहेगी। दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जोड़ी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आयोजित होगी।
- Details
त्रिनिदाद: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ को दूसरे टेस्ट मैच में बुधवार को यहां आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ हार के सिलसिले को समाप्त करने के साथ दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
श्रृंखला का पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था
पहली पारी में शतक लगाने वाले अब्दुल्ला शफीक और कप्तान के रूप में दोबारा नियुक्ति के बाद अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला खेल रहे बाबर आजम ने नाबाद 24-24 रन बनाकर पाकिस्तान को चौथे दिन दोपहर के लंच के बाद स्कोर को दो विकेट पर 77 तक पहुंचा कर टीम को जीत दिला दी।
बाबर ने वामहस्त स्पिनर जोमेल वारिकन की लगातार दो छक्के जड़कर विजयी रन पूरे किए। वारिकन ने पहली पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान की बढ़त को केवल 43 रन तक सीमित कर दिया था।
- Details
नई दिल्ली: अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम के बीच तीसरे विकेट की 168 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 239 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 344 रन बनाये । अजान अवैस (55) ने पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दी जिसके बाद शफीक और बाबर की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने दो विकेट पर 266 रन बना लिये।
शफीक 107 रन बनाकर और कप्तान बाबर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट 90 रन से जीता था। अवैस ने इमामुल हक (14) के साथ पहले विकेट के लिये 34 रन जोड़े थे। इसके बाद शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी की। वह जोमेल वारिकन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






