- Details
नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत, विकसित राजस्थान' कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण आज हुआ है। यह परियोजनाएं रेल, रोड सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़ी हैं। इनसे राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान भी जरूरी है।
कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले पूरे देश में बड़े-बड़े घोटालों, आए दिन होने वाले बम धमाकों की ही चर्चा होती रहती थी। लोगों को लगता था कि उनका और देश का क्या होगा। कांग्रेस राज में चारों तरफ तब यही माहौल था, लेकिन आज विकसित भारत, विकसित राजस्थान की बात की जाती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जब वह विकसित भारत की बात करता हैं, तो ये केवल शब्द या भाव भर नहीं हैं, ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने और गरीबी को जड़ से मिटाने का अभियान है।
- Details
जयपुरः कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार हैं। बुधवार को उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। सुबह राहुल के साथ सोनियां गांधी जयपुर पहुंची थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में राजस्थान से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगी।
1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी पांच बार की लोकसभा सांसद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब राज्यसभा से वो प्रतिनिधित्व करेंगी। सवाल ये है कि रायबरेली की सीट का अब क्या होगा? जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा में एंट्री कर सकती हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर सोनिया गांधी के नामांकन सेट पर सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर, डूंगराराम गेदर, रीटा चौधरी, भीमराज भाटी, शिमला नायक, गीता बरवड़, सी एल प्रेमी ने नामांकन सेट पर हस्ताक्षर किए।
- Details
जयपुरः राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का सिलसिला थमन का नाम नहीं ले रहा है। साल के शुरुआती जनवरी महीने में ही स्टूडेंट की आत्महत्या का दूसरा मामला आज सामने आया है। कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा निहारिका सिंह ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही सूचना लगी, तो वह घबरा गए और मौके पर पुलिस को बुलवाया गया पुलिस और परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट के हो रहे सुसाइड मामलों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार की ओर से भी कुछ दिन पूर्व गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत कोचिंग स्टूडेंट्स को अवसाद मुक्त रखने के लिए कोचिंग संस्थानों और जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
- Details
जयपुर: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट का फाइनल आंकड़ा आ गया है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी प्रत्याशी एवं राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11,283 मतों से पराजित कर दिया है। बीजेपी ने सुरेंद्रपाल को मंत्री बना दिया था, जिसका कांग्रेस ने विरोध भी किया। हालांकि मंत्री बनाए जाने के बाद भी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर से चुनाव हार गए हैं।
कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 70 हुई
राजस्थान के कारणपुर विधानसभा सीट के लिये पांच जनवरी को हुये मतदान में सोमवार को सत्तारूढ दल को करारा राजनीतिक झटका लगा, जब उसके मंत्री चुनाव हार गए। आयोग ने बताया कि करणपुर से कुन्नर ने टीटी को 11283 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर बाद में पांच जनवरी को मतदान हुआ था, जिसकी गिनती सोमवार को हुई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






