ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: देश की 45 साल से अधिक उम्र की 61 प्रतिशत कामकाजी आबादी अगले पांच साल में सेवानिवृत्त होना चाहती है। इनमें से ज्यादातर लोगों का कहना है कि काम के दबाव से उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। एचएसबीसी के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सेवानिवृत्त होने के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चन वित्तीय दिक्कत है। वैश्विक बैंक एचएसबीसी के ताजा संस्करण 'स्वस्थ्य रहते हुए सेवानिवृत्ति नई शुरुआत' अध्ययन में कहा गया है कि देश की 45 साल से अधिक की 61 प्रतिशत आबादी अगले पांच साल में सेवानिवृत्त होना चाहती है। इनमें से 14 प्रतिशत मानते हैं कि वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। ज्यादातर की राय थी कि वे वित्तीय परेशानी की वजह से सेवानिवृत्त नहीं हो सकते।

मुंबई: राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता मिली और विभिन्न देशों के बीच भारत की स्थिति में भी सुधार हुआ है। दो दिन के मुंबई दौरे पर पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेता ने समाज के विभिन्न तबकों के लोगों से मुलाकात की और पार्टी कार्यक्रताओं से भी रू-ब-रू हुईं। सुषमा ने कहा कि उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं, लघु उद्योगों और महिला बचत समूहों के 20 प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान सुषमा ने कहा, ‘हमारी सरकार ने सबसे पहले जनधन योजना की शुरूआत की। अंतरराष्ट्रीय हलकों में इस योजना की तारीफ हुई और भारत को काफी सम्मान मिला।’

पुणे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक देश में 'सामाजिक भेदभाव' बरकरार है, आरक्षण नीति जारी रहनी चाहिए। पुणे में 'महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान' द्वारा आयोजित 'छात्र संसद' में एक सवाल के जवाब में भागवत ने कहा, ''जब तक सामाजिक भेदभाव मौजूद है, आरक्षण जारी रहना चाहिए, लेकिन इसे ईमानदारी के साथ लागू किया जाना चाहिए...'' मोहन भागवत का कहना था कि आरएसएस की देश के संविधान से कोई असहमति नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के संबंध में आरक्षण नीति ईमानदारी के साथ लागू होनी चाहिए।

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी की मुंबई के अंधेरी इलाके में एक डांस स्कूल खोलने की योजना विवाद में घिरती नजर आ रही है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने गुरुवार को हेमा मालिनी पर डांस स्कूल के लिए भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी को डांस स्कूल खोलने के लिए पॉश उपनगरीय इलाके ओशिवारा में 2000 वर्ग मीटर की भूमि आवंटित की थी। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार, हेमा मालिनी को करोड़ों की कीमत वाली यह भूमि मात्र 70,000 रुपये में आवंटित कर दी गई। गलगली ने बताया, 'इतना ही नहीं, हेमा मालिनी को मुंबई के पॉश इलाके में भूमि आवंटित करने का यह दूसरा वाकया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख