ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे ने भले ही सत्ता का रिमोट कंट्रोल उद्धव ठाकरे को दे दिया था, लेकिन उद्धव ने इसे मुझे सौंप दिया है। फड़नवीस ने शिवसेना के कुछ मंत्रियों का संभवत: हवाला देते हुए कहा, ‘अब उन्होंने (शिवसेना अध्यक्ष) उद्धव ठाकरे ने रिमोट कंट्रोल (सत्ता का) मुझे सौंप दिया है, अन्य मंत्रियों (शिवसेना के) को इसे समझना चाहिए जो उनके कामकाज की शैली की आलोचना करते हैं।’ फड़नवीस बाल ठाकरे के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां राज्य सड़क परिवहन निगम ने शिवशाही लग्जरी बस सेवा की शुरूआत की।

पुणे: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डैशिंग और डाइनेमिक’ नेता बताया, जिनके हाथ देश में मौजूदा उथल-पुथल और इसकी सुरक्षा और एकता को खतरे के मद्देनजर मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने कहा, ‘देश के मौजूदा वातावरण को देखते हुए जिसमें देश की सुरक्षा और एकता को खतरा है, यह वाकई महत्वपूर्ण है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करना चाहिए और इस उथल-पुथल से देश को बाहर निकालने में मदद करने के लिए उनके हाथ मजबूत करने चाहिए।’ वह सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उनकी जीवनी ‘एनीथिंग बट खामोश’ पर एक परिचर्चा आयोजित की गई थी।

मुंबई: चौंकाने वाली एक घटना में महाराष्ट्र के परभनी जिले में एक जातीय पंचायत के करीब आठ पंचों ने कथित तौर पर एक महिला से यौन सुख की मांग की। ऐसा उसके पति द्वारा छह लाख रूपये का ऋण चुकाने से इंकार करने के बाद की गयी। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) के सफलतापूर्वक हस्तक्षेप के कारण ना केवल दंपति पर लगाए गये सामाजिक बहिष्कार को हटाया गया बल्कि पंचायत को भी भंग कर दिया गया। इस दंपति की पहचान दीपक भोरे और उसकी पत्नी के रूप में की गयी है जो ‘गोंधली’ समुदाय के हैं।

अहमदनगर: एक स्तब्धकारी घटना में जिले के एक गांव में 30 वर्षीय एक महिला के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बलात्कार किया और गांव की कुछ महिलाओं ने उसकी पिटाई की। पुलिस के मुताबिक घटना 14 जनवरी की है जब यहां से 59 किलोमीटर दूर श्रीगोंडे तहसील के वडाली गांव की निवासी पीड़िता नजदीकी खस्ती गांव में अकेले इलाज कराने जा रही थी। श्रीगोंडे थाने के निरीक्षक भरत मोरे ने कहा कि रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने अकेला देखकर रोका और जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद लोगों के एक समूह ने उन लोगों को रोका और एक व्यक्ति के साथ उसके मोटरसाइकिल पर जाने पर आपत्ति जताई और उसके साथ दुर्व्‍यवहार करना शुरू कर दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख