ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रविवार को स्वीकार किया कि करीब एक दर्जन राज्यों में आईएस का असर है। साथ ही महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि जेहादी विचारों को बढ़ावा देने वाली 94 वेबसाइटों को बंद किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विवेक फंसाल्कर ने कहा कि महाराष्ट्र सहित देश के 10 से 12 राज्यों में आईएस का प्रभाव देखा गया है। पुलिस ने पिछले साल ऐसी साइटें बंद की हैं, जिनका इस्तेमाल युवाओं को आईएस का समर्थक बनाने के लिए किया जाता था। उन्होंने कहा, आईएस के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एटीएस ने ऑनलाइन रणनीति का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। हम एक वेबसाइट लांच करने की योजना बना रहे हैं।

पुणे: राकांपा प्रमुख शरद पवार को 'गुर्दे की एक मामूली समस्या' और 'वाटर रिटेंशन' के लिए आज शाम यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूबी हॉल क्लीनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा, 'उन्हें (पवार) गुर्दे की मामूली समस्या और वाटर रिटेंशन की दिक्कत है। हालांकि वह पूरी तरह से ठीक हैं।' उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और चिकित्सकों की एक टीम को उनकी निगरानी के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा, 'पवार यहां पर अगले दो से तीन दिन रहेंगे।'

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने  भाजपा पर बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव अपने दम पर जीतने के उसके विश्वास को लेकर निशाना साधा और कहा कि इसी तरह से पार्टी को दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का भी विश्वास था। उद्धव ने अपने पिता एवं शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा, वे (भाजपा) बीएमसी चुनाव अपने दम पर जीतने का सपना देख रहे हैं। ये वे लोग हैं, जिन्हें मुंबई की गलियां भी नहीं पता हैं। इन्हें दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का भी बहुत विश्वास था। क्या वे उन राज्यों में अपनी पार्टी का झंडा फहरा पाए? वर्तमान में शिवसेना- भाजपा गठबंधन का बीएमसी पर नियंत्रण है।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने दो दिन पहले हाई कोर्ट को बताया था कि वर्ष 2015 के दौरान राज्य के कुल 1,000 किसानों ने आत्महत्या की है, जबकि सरकार के ही राहत एवं पुनर्वास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 के दौरान राज्य के कुल 3,228 किसानों ने खुदकुशी की। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बंबई हाई कोर्ट से मंगलवार को कहा था कि 2015 के दौरान राज्य के कुल 1,000 किसानों ने आत्महत्या की हालांकि राहत एवं पुनर्वास विभाग ने 2015 के दौरान कुल आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 3,228 बतायी है, जिसमें से 1,841 किसान मुआवजा पाने के हकदार हैं। राज्य के कृषि मंत्री एकनाथ खाडसे ने दावा किया है कि सरकार की ओर से हाई कोर्ट में दिये गये और विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये दोनों आंकड़े सही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख