ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: जन अधिकार पार्टी के नेता एवं बिहार से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश में कोई 'असहिष्णुता' नहीं है और राजनीतिज्ञ वोट जुटाने के लिए इस मुद्दे को उठाते हैं। यादव ने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कहा, 'मुझे कोई असहिष्णुता नहीं दिखती। राजनीतिज्ञ माहौल को खराब कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिज्ञों को उखाड़ फेंकने के लिए देश में जन आंदोलन के एक और दौर की जरूरत है जो अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इस मुद्दे (असहिष्णुता) को उठा रहे हैं। मधेपुरा से सांसद यादव ने कहा, 'राजनीतिज्ञ आज पूंजीवादियों के हाथों में कठपुतली बन गए हैं और उनके आपराधिक विचार वाले तत्वों से नजदीकी संबंध हैं।

पुणे: एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को ट्वीट किया, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं।' किडनी में मामूली परेशानी के बाद रविवार की शाम से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय नेता ने कहा, 'शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर लगाई जा रही अटकलों के बाद पवार ने यह ट्वीट किया। इस बीच मुंबई में एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि पवार की तबियत में सुधार हो रहा है और अगले एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर में भगवान शनि को समर्पित मंदिर में जबरन प्रवेश करने के लिए आ रही लगभग 500 महिला प्रदर्शनकारियों को 40 किलोमीटर पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। इन महिला कार्यकर्ताओं की योजना थी कि वे मंदिर के सबसे भीतरी हिस्से में जबरदस्ती प्रवेश कर सकें। मंदिर के इस हिस्से में एक खुले प्लेटफॉर्म पर भगवान शनि के प्रतीक रूप में पवित्र माने जाने वाले काले रंग के एक पत्थर को प्रतिष्ठापित किया गया है। ये महिला कार्यकर्ता मंगलवार को ही पुणे से छह बसों में भरकर रवाना हुई थीं, और उनका कहना था कि वे अहमदनगर के इस मंदिर में कई शताब्दियों से चली आ रही महिलाओं के भीतरी हिस्से में प्रवेश पर रोक की परंपरा को खत्म करना चाहती हैं।

मुंबई: आमिर खान ने अपने असहनशीलता पर दिए गए बयान पर सोमवार को मुंबई में सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरी बात ठीक से नहीं समझी और मैं देश छोड़कर कहीं नहीं रह सकता। मुंबई में फिल्म 'रंग दे बसंती' के 10 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म की टीम के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां फिल्म की टीम के साथ आमिर खान भी मौजूद थे। यहां आमिर खान ने कहा कि "कुछ लोगों ने मेरी बात को समझा कि मैंने क्या कहा, और कुछ लोग मुझ पर गुस्सा हुए। मैं उनके गुस्से और नाराजगी को समझता हूं। कुछ लोगों को लगता है कि मैं देश छोड़ना चाहता हूं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं यहीं पैदा हुआ हूं और यहीं मरूंगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख