- Details
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले मुंबई महापालिका के चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुंबई के विकास के लिए मुंबई महापालिका का मेयर कांग्रेस का होना चाहिए। दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आए राहुल ने शुक्रवार को पार्टी के अंदर गुटबाजी पर भी अपना कड़ा रूख जाहिर किया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी गुटबाजी से दूर रहने की अपील की और कहा कि मुंबई महापालिका में मेयर बनाने के लिए आपको प्यार से रहना होगा। अगर गुस्सा बढ़ेगा तो मेरा काम अनुशासन लाने का है। उन्होंने कहा कि पहले हम मुंबई जीतेंगे, फिर राज्य और फिर केंद्र में सरकार बनाएंगे। पहले दिन राहुल ने मलाड में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसके बाद पार्टी के मुंबई कार्यालय के राजीव गांधी भवन में मुरली देवड़ा सभागार का भी उदघाटन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम के नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर की।
- Details
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने हास्य अभिनेता अली असगर को शुक्रवार को अग्रिम जमानत दे दी। उनके खिलाफ एक टीवी कार्यक्रम में सच्चा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल कर अनुयायियों की भावना आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में मंगलवार को हास्य अभिनेता कीकू शारदा की भी गिरफ्तारी हुई थी। न्यायमूर्ति अजय गडकरी ने अली को 25 हजार रुपये के मुचलके पर एक सप्ताह के लिए जमानत दी। इस अवधि के दौरान उन्हें हरियाणा में किसी अदालत से संपर्क करना होगा, जहां उनके तथा सात अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अली ने आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत एक मामला दर्ज किए जाने के बाद सह अभिनेता कीकू की गिरफ्तारी के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में दादी की भूमिका से मशहूर अली ने अपनी याचिका में कहा कि वह मुंबई में रहते हैं।
- Details
मुंबई: स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की हार के बाद शिवसेना ने भाजपा की खिंचाई करते हुए कहा है कि हवा में उड़ने वाले गुब्बारे अधिक समय तक हवा में नहीं रहते हैं। चेतावनी के लहजे में शिवसेना ने कहा कि चुनाव परिणाम संकेत देते हैं कि महाराष्ट्र का ‘राजनीतिक माहौल खतरे में है’। शिवसेना ने यह भी कहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत ‘केवल एक ट्रेलर’ है और ‘फिल्म अभी बाकी है।’ पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि राज्य में मजबूत नेतृत्व और जनादेश के बावजूद कांग्रेस आगे बढ़ रही है। भाजपा के मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए। इसमें कहा गया है कि मोदी लहर के कारण पार्टी ने लोकसभा में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन इतिहास कहता है कि हवाई गुब्बारे बहुत अधिक समय तक हवा में नहीं रहते।
- Details
मुंबई: डीडीसीए मुद्दे को लेकर वित्तमंत्री अरूण जेटली पर हमला करने के कारण भाजपा से निलंबित किए गए क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद जुझारू अंदाज में दिखे और उन्होंने कहा कि वह किसी के भी सामने झुकेंगे नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में वह जेल तक जाने को तैयार हैं। डीडीसीए को ‘भ्रष्टाचार का वैध संस्थान’ बताते हुए आजाद ने कहा, ‘मैं अदालत जाउंगा और हर किसी का पर्दाफाश करूंगा। तब मेरी पार्टी मेरी तारीफ करेगी। मैं जेल जाने को भी तैयार हूं लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी को भी भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे। उन्हें इस मुद्दे को संज्ञान में लेना चाहिए। मैंने अब के वित्त मंत्री और तत्कालीन डीडीसीए प्रमुख को 200 पत्र, 500 ईमेल भेजे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






