- Details
मुंबई: सनसनीखेज शीना बोरा हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को यहां एक विशेष अदालत को खुलासा किया कि मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति और पूर्व मीडिया उद्यमी पीटर मुखर्जी को अपनी बेटी की 24 अप्रैल 2012 को हुई हत्या के बारे में बताया था। जांच एजेंसी ने पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका पर जवाब देते हुए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एचएस महाजन से कहा, 'इंद्राणी ने स्वीकार किया है कि उसने 24 अप्रैल 2012 को शीना की हत्या के बारे में पीटर को बताया था।' सीबीआई ने कहा, 'इंद्राणी ने पिछले वर्ष 15 दिसंबर को सीबीआई के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते हुए यह स्वीकार किया है।' एजेंसी ने पीटर की जमानत का विरोध किया जिसे पिछले वर्ष नवंबर में इस मामले में गिरफ्तार किया गया।
- Details
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार जैसे ही कांग्रेस द्वारा रखी गई शर्तों को स्वीकार करती है, उनकी पार्टी संसद में जीएसटी विधेयक का समर्थन करेगी और केवल '15 मिनट' में यह विधेयक पारित हो जाएगा। मुंबई में मैनेजमेंट छात्रों के साथ बातचीत में राहुल ने कहा कि जीएसटी पर सरकार के साथ समझौता संभव है। यह टेबल पर आमने-सामने बैठकर किया जा सकता है, लेकिन सरकार इस पर विचार नहीं कर रही है। सरकार जिस दिन हमारी शर्तें मान लेती है, हम जीएसटी पारित करा देंगे। इसमें महज 15 मिनट लगेंगे। जीएसटी क्रियान्वयन में अड़चनों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, यह कांग्रेस पार्टी ही थी जो जीएसटी विधेयक लेकर आई। तब बीजेपी ने संसद में सात वर्षों तक इसे लटकाए रखा। तब जेटली ने इसे पारित नहीं होने दिया।
- Details
मुंबई: मराठवाड़ा में जालना जिले के एक गांव में कर्ज में डूबे 40 वर्षीय एक किसान ने जब ग्रामीणों को अपने ‘अंतिम संस्कार’ के लिए ‘निमंत्रण’ दिया, तो लोगों ने उसकी बात को मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया। जब किसान शेषराव शेजुल ने अगले दिन खुद को फांसी पर लटका दिया, तब उसके परिवार और अन्य गांववालों को इस बात का एहसास हुआ कि वह आत्महत्या की बात को लेकर गंभीर था। एक ग्रामीण ने कहा, ‘‘शेषराव ने मुझे और गांव में कई अन्य लोगों को बताया कि वह हमें छोड़कर चला जाएगा और उसने सभी ग्रामीणों को अंतिम सस्कार के लिए आमंत्रित किया, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगले दिन हमें उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला।’’
- Details
मुंबई: कांग्रेस उपाअध्यक्ष राहुल गांधी ने क्रिकेट प्रशासन से राजनीतिकों को दूर रहने की आज (शनिवार) पुरजोर वकालत की । यहां एक प्रमुख प्रबंध संस्थान में छात्रों से चर्चा के दौरान राहुल से पूछा गया था कि क्या राजनीतिकों को क्रिकेट और खेलों से दूर रहना चाहिए । उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता है कि राजनीतिकांे को क्रिकेट प्रशासन के करीब रहना चाहिए । क्रिकेट का संचालन क्रिकेटरों को करना चाहिए । मैं नहीं सोचता कि क्रिकेट का संचालन राजनीतिकों को करना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पठानकोट आतंकी हमले से मोदी सरकार ठीक ढंग से नहीं निपटी । उन्होंने कहा, ‘‘ आतंकवाद और विदेश नीति से जुड़े सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सलाह नहीं की गई । एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) इससे सीधे निपट रहे थे। उनका काम रणनीति बनाना है, न कि व्यूह कौशल तैयार करना. यह कार्य एनएसजी का है ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






