- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को ‘बांग्ला पक्ष’ के नेता गार्गा चटर्जी को हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गलत सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चटर्जी के खिलाफ मुख्य आरोप मतदान के दिन उनके द्वारा सोशल मीडिया पर की गई उन पोस्ट से संबंधित है जिनमें उन्होंने ईवीएम की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।
बंगाल चुनाव के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाने पर कार्रवाई
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने लालबाजार में पत्रकारों को बताया, ‘‘उनके खिलाफ शिकायत कोलकाता उत्तर के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने दर्ज कराई थी जिसके बाद साइबर प्रकोष्ठ ने कार्रवाई शुरू की। उन्हें इस मामले में दो बार तलब किया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए और इसी वजह से उन्हें आज गिरफ्तार किया गया।’’ गार्गा को बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। पुलिस पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग कर सकती है।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को अब अतिरिक्त सुरक्षा और विशेष पायलट कार की सुविधा भी नहीं मिलेगी। अब उन्हें केवल एक सांसद को मिलने वाली सुरक्षा ही मिलेगी।
पायलट कार की सुविधा भी बंद
पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा में कटौती शुरू हो गई। सबसे पहले उनके घर के बाहर से पुलिस जवानों को हटाया गया। अब नई राज्य सरकार ने उनकी 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार दोपहर प्रशासनिक आदेश जारी कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, न सिर्फ अभिषेक बनर्जी की अतिरिक्त सुरक्षा हटाई जा रही है, बल्कि उन्हें मिलने वाली पायलट कार सुविधा भी वापस ले ली गई है।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) रहे मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर उन्हीं की निगरानी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होने वाला है।
राज्यपाल के आदेश पर हुई नियुक्ति
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 11 मई, 2026 को जारी आदेश में कहा गया, 'मनोज कुमार अग्रवाल (आईएएस अधिकारी, 1990 बैच) को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति से पहले वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे।' सरकारी आदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के आदेश पर की गई है।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे देश में बीजेपी को रोकने के लिए समान विचारधारा की पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी बीजेपी विरोधी राजनीतिक ताकतों- चाहे वे वामपंथी हों या धुर वामपंथी सभी से एकजुट होने की अपील की। ममता ने विपक्षी दलों से जुड़े सभी छात्र संघों और गैर सरकारी संगठनों से भी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
चुनाव के बाद हर जगह हिंसा की गूंज हैं: ममता
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कालीघाट स्थित अपने आवास के सामने एक सभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, "राज्य में हर जगह चुनाव के बाद हिंसा की गूंज सुनाई दे रही है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य भर में तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कई जगहों पर गुंडागर्दी हो रही है, बीजेपी में बुरे तत्व घुस गए हैं। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि अब यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है, हमारा पहला दुश्मन बीजेपी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






