- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सलाह पर रवनीत बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बिट्टू केंद्र में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे। इस्तीफे के बाद बिट्टू ने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी का आभार जताया है।
बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं
रवनीत बिट्टू के इस्तीफे का शुरुआती कारण जो बताया जा रहा है वो यह है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया था और हाल ही में कई राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कहीं से राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब सांसद नहीं होने की वजह से उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें पंजाब से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।। बिट्टू 2024 से केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू 2024 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था।
- Details
चंडीगढ़: गिद्दड़बाहा नगर परिषद में ‘आप’ ने 19 में से 17 वार्ड में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल दो वार्ड जीत सकी। गिद्दड़बाहा को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का गढ़ माना जाता है। हालांकि, चमकौर साहिब नगर परिषद में कांग्रेस ने सात वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि ‘आप’ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन-तीन वार्ड जीते। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
जनता ने विपक्ष की ‘नफरत की राजनीति’ को परास्त किया: भगवंत मान
वहीं, आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी ने 13 में से 11 वार्ड में जीत हासिल की। पंजाब निकाय चुनाव में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक वार्डों में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता ने सत्ताधारी पार्टी की विकासवादी नीतियों का समर्थन किया और विपक्ष की ‘नफरत की राजनीति’ को परास्त किया।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। सेक्टर-2 स्थित आवास पर सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम पहुंची।
जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी लगभग 20 गाड़ियों में मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईए और स्पेशल फोर्स के करीब तीन दर्जन जवानों को भी तैनात किया गया। सुबह 7:25 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जो कई घंटों तक जारी रहा।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग, एईएमए उल्लंघन, जमीन से जुड़े मामलों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी ने केवल चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि लुधियाना, जालंधर और गुरुग्राम समेत कई शहरों में भी छापेमारी की। जांच के दायरे में संजीव अरोड़ा के परिवार और उनकी कंपनी से जुड़े कुछ कार्यालय भी शामिल बताए जा रहे हैं।
- Details
जालंधर/फरीदकोट: पंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में सीएम मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कार बम से उड़ाने की भी बात लिखी गई है।
जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट के बाद अब निजी स्कूलों को मिली धमकियों ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन सभी छात्रों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया।
धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






