- Details
जालंधर: पंजाब पुलिस ने 114 वर्षीय मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह के हिट-एंड-रन मामले को महज 30 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने फौजा सिंह की मौत के मामले में एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस ने फॉर्च्यूनर भी की बरामद
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने मंगलवार देर रात इस मामले में 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया और उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी बरामद किया है, जिसकी टक्कर से फौजा सिंह की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों की गिरफ्तारी करतारपुर से हुई है। आरोपी करतारपुर के दासूपुर का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमृतपाल ने जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि हादसे के वक्त वह अकेला था और भोगपुर से किशनगढ़ की ओर जा रहा था।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत की विदेश नीति का उद्देश्य सिर्फ प्रचार करना है? मान के अनुसार, प्रधानमंत्री ऐसे देशों का दौरा कर रहे हैं, जिनके नाम लोग नहीं जानते।
मान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री दो देशों के बीच युद्ध रोक सकते हैं, तो पंजाब और हरियाणा के बीच के मुद्दों को क्यों नहीं सुलझाते? यह सवाल भारत के आंतरिक और बाहरी नीति के संतुलन पर भी ध्यान आकर्षित करता है।
'बिना बुलाए पीएम बिरयानी खाने पहुंच जाते हैं': मान
विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मान की टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना और खेदजनक बताया। यह बयान न केवल भारत के कूटनीतिक दृष्टिकोण को चुनौती देता है, बल्कि राजनीतिक विमर्श में नई बहस भी छेड़ता है। मान ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक पाकिस्तान नहीं जा सकते, लेकिन प्रधानमंत्री बिना बुलाए बिरयानी खाने पहुंच जाते हैं।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है।
पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं।
जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।
- Details
तरनतारन: जासूसी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गगन को तरनतारन से गिरफ्तार किया है। उस पर देश की सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया जानकारी की लीक
पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला आईएसआई के साथ मिलकर भारत में जासूसी का रैकेट चला रहा है। उसी के इशारे पर आरोपी गगनदीप ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला को भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी और आर्मी की मूवमेंट की जानकारी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लीक की थी।
गगनदीप इंडियन आर्मी के डिप्लॉयमेंट और लोकेशन की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। ये भी पता चला है कि गगनदीप खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के साथ पिछले 5 साल से संपर्क में था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






