- Details
चंडीगढ़/दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी से जुड़े एक वीडियो को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी है कि अगर उसे मौजूदा जांच पर भरोसा नहीं है तो वह सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) से जांच करवाए।
सीएम मान ने बीजेपी को दी चुनौती
दिल्ली फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट के बाद हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, सीएम मान ने कहा कि सवाल वाले वीडियो को जानबूझकर गुमराह करने वाले सबटाइटल के ज़रिए गलत तरीके से पेश किया गया है, जो एक अपमान और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वीडियो का कंटेंट बीजेपी के दावों का समर्थन नहीं करता है। मान ने पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा, "अगर बीजेपी को पंजाब या दिल्ली की जांच रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है, तो वे अपनी केंद्रीय एजेंसी, सीबीआई से मामले की जांच करवाने के लिए आज़ाद हैं।"
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों- अमृतसर की वॉल्ड सिटी, रूपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब और बठिंडा जिले के तलवंडी साबो (श्री दमदमा साहिब) को आधिकारिक तौर पर पवित्र शहर घोषित कर दिया है।
सरकार का कहना है कि इन शहरों की धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए यह निर्णय जरूरी था।
गृह मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस फैसले को पंजाब के राज्यपाल की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन तीनों शहरों की अधिसूचित नगर सीमाओं के भीतर नए नियमों को सख्ती से लागू करें। यह अधिसूचना जल्द ही पंजाब के आधिकारिक गजट में प्रकाशित की जाएगी। सरकार के आदेश के अनुसार, आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अमृतसर की वॉल्ड सिटी, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो की नगर सीमाओं के भीतर शराब और उससे जुड़े सभी उत्पादों की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर की गई है। कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए... वाला बयान दिया था। जिससे विवाद खड़ा हुआ था। अब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद नवजोत कौर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल
मालूम हो कि नवजोत कौर कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी है। उन्होंने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि ‘‘जो 500 करोड़ रुपये का ‘सूटकेस' देता है, वही मुख्यमंत्री बन जाता है।'' नवजोत कौर ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलनरत हैं। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने आज यानि 5 दिसंबर 2025 को पूरे प्रदेश में रेल रोको अभियान चलाने की घोषणा की है। संगठन ने बताया कि यह विरोध दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगा और इस दौरान किसान अलग-अलग जिलों में रेलवे ट्रैक पर बैठकर दो घंटे का सांकेतिक धरना देंगे।
19 जिलों में रुकेंगी ट्रेनें, 26 जगहों पर धरना
केएमएम के मुताबिक, आंदोलन सीमित नहीं रहेगा। यह अभियान पंजाब के 19 जिलों में चलाया जाएगा और कुल 26 स्थानों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
जिन जिलों में विरोध सबसे अधिक असर डाल सकता है, उनमें- अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर, मालेरकोटला, मनसा, लुधियाना, फरीदकोट, रोपड़ जिले शामिल हैं।
कई रेलवे स्टेशन और रेलवे क्रॉसिंग इस दौरान बंद रहेंगे, जिससे रेल यातायात पर व्यापक असर की संभावना है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






