- Details
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बाढ़ प्रभावित पंजाब में नुकसान का शीघ्र आकलन करके व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए।
उन्होंने 16 सितंबर को लिखे पत्र में यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार द्वारा 1,600 करोड़ रुपये की शुरुआती राहत की जो घोषणा की गई थी, वह बुरी तरह से तबाह पंजाब के साथ घोर अन्याय है।
कांग्रेस नेता ने बीते 15 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा किया था। राहुल गांधी ने पत्र में कहा, "अपनी हाल की यात्रा के दौरान मैंने बाढ़ से हुई तबाही और नुकसान को देखा। चार लाख एकड़ से अधिक धान की फसल नष्ट हो गई है और 10 लाख से अधिक जानवर मर गए हैं। लाखों लोगों ने, जिनमें अधिकतर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लोग हैं, अपने घर खो दिए हैं। बाढ़ ने निकट भविष्य में जमीन के विशाल भूभाग को खेती के अयोग्य बना दिया है।"
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भी हजारों एकड़ जमीन जलमग्न है और गांवों का संपर्क कटा हुआ है।
- Details
लुधियाना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लुधियाना जिले के घोनेवाल गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। उन्होंने पीड़ितों की आवाज बुलंद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है। वहीं गुरूदासपुर में राहुल गांधी को नदी पार के बाढ़ पीड़ित गांवों में जाने से प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस ने नेता विपक्ष को रोके जाने पर सवाल खड़े किये हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है। आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला- उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवजा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।" उन्होंने लिखा, "इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।"
- Details
होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एंबुलेंस मांगुवाल बैरियर के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि चिंतपूर्णी रोड पर मांगुवाल बैरियर के पास एक एंबुलेंस खाई में गिर गई है। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें तीन लोगों को मृत अवस्था में पाया गया, जबकि दो घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका है कि एंबुलेंस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और प्रशासन की टीमों को राहत और बचाव कार्य में मदद की। एंबुलेंस के खाई में गिरने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब में जारी भयंकर बाढ़ के कहर के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। दो दिन से बीमार मान की सेहत में सुधान नहीं होने पर डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें आज मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
पिछले दो दिन से सीएम भदवंत मान की तबीयत खराब बताई जा रही थी और सेहत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। सीएम मान दवाइयां लेकर घर पर ही रेस्ट कर रहे थे, लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़-घट रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में दवाइयों से खास सुधार नहीं देखा जा रहा था, इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बाढ़ पर होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित
इस बीच सूबे में जारी बाढ़ के कहर पर होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के बीमार होने के कारण स्थगित कर दी गई है। इसकी अध्यक्षता सीएम भगवंत मान ही करने वाले थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






