- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में आप सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरा करने जा रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि उनका मंत्रिमंडल उस दिन एक सार्वजनिक समारोह में जनता के सवाल और सुझाव सुनेगा। केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सहयोगी मंत्री फोन पर भी सवाल सुनेंगे और समारोह में पिछले एक साल में हासिल उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे और अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। समारोह स्थल अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘14 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच हमारी कैबिनेट फोन पर भी लोगों के सवाल और सुझाव सुनेगी।’’ मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘आम आदमी की सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरा कर रही है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद, बिशन सिंह बेदी और अन्य की याचिका को ‘अपरिपक्व’ बताकर खारिज कर दिया जिसमें डीडीसीए में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए अदालत की निगरानी में सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है। याचिका पर गौर करने से इंकार करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि सीबीआई ने 23 अक्तूबर 2015 से प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और एजेंसी को जांच पूरी करने के लिए समय दिए जाने की जरूरत है। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि अदालत की निगरानी या विशेष जांच टीम का गठन केवल ‘विरलतम मामलों में किया जाता है न कि महज इसलिए कि केंद्रीय मंत्री मामले से जुड़े हुए हैं।’ न्यायाधीश ने कहा, ‘अदालत एएसजी नीरज किशन कौल की बात से सहमत है कि याचिका अपरिपक्व है।’
- Details
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके के एक घर में मंगलवार तड़के आग लग गई, जिसमें परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसा तड़के करीब 5.45 बजे हुआ। इस आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ''सूचना मिलने के बाद हमने मौके पर दमकल की आठ गाडि़या भेजीं। सुबह 7.05 बजे आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने घर के अंदर से चार शव बरामद किए हैं। वहीं, एक महिला को बचाया लिया गया है, वह गंभीर रूप से झुलस गई है। '' मृतकों की पहचान प्रदीप(55), राजन(33), सोनी(28) और अंसुल(8) के रूप में हुई है। प्रदीप की पत्नी सरोज 8० प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
- Details
नई दिल्ली: बुंदेलखंड सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनरतले आज (सोमवार) यहाँ जंतर-मंतर पर बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। यह धरना मोर्चे के संरक्षक और वरिष्ठ समाजवादी नेता रघु ठाकुर के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर रघु ठाकुर ने बुंदेलखंड में व्याप्त जलसंकट की समस्या का ज़िक्र करते हुए की बुंदेलखंड को अकाल मुक्त बनाना है, तो इस क्षेत्र को पानी की समस्या से निजात दिलानी होगी। रघु ठाकुर ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी न होने से अकाल के हालात बन चुके हैं। पानी न होने से खेती चौपट हो गई है और किसान आत्महत्या करने लगे हैं। खेती-बाड़ी न होने से मजदूरों को रोजगार नहीं है जिससे उनका पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को अकाल मुक्त बनाना होगा, तभी इस अंचल का विकास हो सकेगा और किसानों की आत्महत्या बंद होंगी। बुन्देलखंड के गांवों में पीने के लिए भी पानी नहीं है, सिंचाई के लिए पानी तो बहुत दूर की बात हो गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






