- Details
नई दिल्ली: आईएसआईएस के साथ संदिग्ध रिश्ते रखने वाले 28 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से गिरफ्तार किया है। इस खूंखार आतंकी संगठन की एक इकाई को ध्वस्त करते हुए पिछले माह इस संबंध में की गई गिरफ्तारियों के बाद यह पांचवी गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त अरविंद दीप ने कहा, ‘‘केंद्रीय खुफिया एजेंसी से मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी इब्राहिम सैयद को कल रात गिरफ्तार किया गया। सैयद मुंबई के मलाड में एक मुअज्जिन है। वह एक साथी से मिलने के लिए दिल्ली आया था।’’ ऐसा माना जा रहा है कि सैयद खुद से ही चरमपंथ की ओर आकषिर्त हुआ था। वह एक फाइनेंसर के तौर पर काम कर रहा था और उसने पिछले माह हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए चार लोगों को 50 हजार रूपए भी दिए थे।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण से मिले विशेष पैकेज के बाद हड़ताल टूटी है। निगम अस्पतालों में काम शुरू हुआ है और जल्द ही आपके घरों तक सफाई कर्मचारी भी जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे आम जनता के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें और निगम की प्राथमिक जिम्मेवारियों को संभालें। भाजपा ने विशेष पैकेज के लिए उपराज्यपाल का भी धन्यवाद किया है। भाजपा ने कहा कि कर्मचारियों को समझने की जरूरत है। प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य व सफाई हमारी जिम्मेवारी है। आप पार्टी दिल्ली की जनता को इमोशनल ब्लैकमेल कर रही है और हमारा ही पैसा हमको ब्याज पर दे रही है। उन्होंने कहा कि निगम अपनी तरफ से कोशिश कर रही है और निगम ने दिल्ली सरकार व डीडीए को भी पत्र लिखा है। महापौरों पर वेतन गड़बडी का आरोप लगाया और सीबीआई जांच तक की सिफारिश की गई थी।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज (शुक्रवार) दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं ने राजनीतिक फायदा पाने की ‘छुपी हुई मंशा’ से उनके और उनके परिवार के खिलाफ ‘सोच-समझकर’ मानहानि करने वाली मुहिम चलाई। जेटली ने यह भी कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार ‘निरंकुश नहीं’ है और इससे ‘किसी को यह लाइसेंस नहीं मिला है कि वह संविधान के तहत मौलिक अधिकार होने के कारण किसी दूसरे नागरिक को बदनाम कर दे।’ अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी की ओर से दाखिल लिखित जवाबों पर अपना पक्ष रखते हुए जेटली ने यह बातें कही। जेटली की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे पर आप नेताओं ने जवाब दाखिल किया था।
- Details

नई दिल्ली: राजधानी में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 100 करोड़ की लागत से बने मिलेनियम डिपो को हटाए जाने के मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को कहा या तो मास्टर प्लान में बदलाव करिये नहीं तो 1 साल के भीतर डिपो हटाएं। कोर्ट से साफ कहा कि कोई अतरिक्त समय नहीं मिलेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 15 जनवरी 2014 को दिल्ली सचिवालय में हुई एक बैठक के दस्तावेज बता रहे हैं कि डिपो खाली करने पर समर्थन हुआ था और अब सरकार इसका उल्टा कह रही है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि मास्टर प्लान के मुताबिक, यह इलाका बाढ़ क्षेत्र है, इसमें डिपो नहीं बना सकते। जब डीटीसी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट आई है तो दिल्ली सरकार ने अर्जी क्यों दी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






