- Details
नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कचरे से बिजली बनाने का संयंत्र लगा रहा है। इस संयंत्र से रोज लगभग दो हजार यूनिट बिजली पैदा होगी। यह संयंत्र जून 2016 से काम करना शुरू कर देगा। दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने बताया कि इस प्लांट को रेलवे की ओर से बनाया जाएगा। जबकि इसके संचालन का काम ठेके पर अगले पांच वर्ष के लिए दिया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोज लगभग 15 टन कचरे एकत्र होता है। इस कचरे से बिजली बनाने का काम किया जाएगा। इस प्लांट के लिए रेलवे लगभग 15000 वर्ग मीटर भूमि शुल्क के साथ ठेकेदार को उपलब्ध कराएगा। उनके मुताबिक़ इस प्लांट से बनने वाली बिजली, घरों में प्रयोग की जाने वाली बिजली की दर से खरीदी जाएगी।
- Details
नई दिल्ली: नाइजीरिया के 42 वर्षीय एक नागरिक को तस्करी कर दो किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन भारत से बाहर भेजने का प्रयास करने के जुर्म में अदालत ने 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल जज दीपक गर्ग की अदालत ने इस अपराध के लिए न्यूनतम सजा सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व निर्णय का हवाला दिया। जिसमें कहा गया था कि किसी अभियुक्त को सजा सुनाते समय उसे सुधरने का एक मौका दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए अदालत ने कहा कि इस तथ्य के मद्देनजर कि अभियुक्त का कोई आपराधिक अतीत नहीं रहा है और उसके परिवार के सदस्य उस पर आश्रित हैं, इसलिए वह नरम रूख का हकदार है। अदालत ने यह पाया कि अभियुक्त का अतीत स्वच्छ रहा है। इसलिए उसे यह राहत दी जा रही है। हालांकि अदालत ने अभियुक्त पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में तीनों एमसीडी के सफाईकर्मियों की हड़ताल का आज (मंगलवार) सातवां दिन है, जिसकी वजह से दिल्ली में हर जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। हड़ताल में डॉक्टर से लेकर शिक्षक तक शामिल हो गए हैं। लिहाजा अस्पतालों और स्कूलों में भी हाल बदहाल होते जा रहा हैं। अपनी मांगों को लेकर कल तीनों एमसीडी के कर्मचारी उप-राज्यपाल से भी मिले, लेकिन मुलाकात बेनतीजा रही। जहां एमसीडी के कर्मचारी वेतन-भत्ते की मांग पर अड़े हैं, वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि एमसीडी को सैलरी के मद का पूरा पैसा दिया जा चुका है। इससे पूर्व सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा है कि वे नगर निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित मुद्दों को सुलझाएं और उनकी मदद का रास्ता निकालें।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मांगे गए आंकड़े कथित तौर पर न देने के कारण पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी को अपने समक्ष पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है। बस्सी को आठ फरवरी को दिल्ली महिला आयोग के समक्ष पेश होने और सूचना देने में विलंब का कारण बताने के लिए कहा गया है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बस्सी को जारी किए गए सम्मन में कहा है, ‘आयोग इस तथ्य को गंभीरता से लेता है कि कई पत्र और नोटिस भेजे जाने तथा कई माह का समय लेने के बाद भी आप दिल्ली महिला आयोग द्वारा मांगी गई महत्वपूर्ण सूचना मुहैया कराने में नाकाम रहे जबकि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर यह जानकारी हमारी लिए महत्वपूर्ण है।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






