ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित विद्यालय के मुक्ताकाशी मंच (एम्फीथिएटर) के अंदर एक गड्ढे में एक छह वर्षीय लड़का बेहोश पाया गया, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा एक का एक छात्र अचेत अवस्था में पाया गया। विद्यालय के अधिकारी उसे अस्पताल ले गए जहां उसे पहले से मृत करार दिया गया। इस बीच दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी प्रेम नाथ ने बच्चे की मौत पर कहा है कि जांच में पता चला कि छात्र का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। डीसीपी ने कहा है कि स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद कई पुलिस दल और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तकरीबन पूरी दिल्ली का हाल बेहाल है और हर जगह टनों कचरा फैला हुआ है। नालियां बंद हैं और जगह जगह कूड़े का अंबार लग गया है। गौरतलब है कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के आज यानी शनिवार को चौथा दिन है। नगर निगम के कर्मचारी नियमित वेतन भुगतान, बकाया राशि (एरियर) भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल में आज एमसीडी के डॉक्टर्स और नर्स भी शामिल हो गए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर कचरा डालने और परिवहन मंत्री गोपाल राय को निशाना बनाने के बाद नगर निगम के बड़ी संख्या में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने आज दिल्ली विधानसभा स्पीकर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शनिवार को शहर भर से कूड़ा उठाने के लिए पीडब्ल्यूडी के सैकड़ों कर्मचारियों की तैनाती की क्योंकि नगर निगमों के करीब 60 हजार सफाई कर्मचारियों की अपने बकाये के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आप और तीनों नगर निगमों में सत्तारूढ़ भाजपा के बीच इस मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। उधर, नगर निगमों द्वारा संचालित अस्पतालों के सात हजार से अधिक डाक्टर और दस हजार से अधिक नर्स भी वेतन और बकाये की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। हड़ताल में नगर निकायों के करीब 12 हजार इंजीनियरिंग कर्मचारी भी शामिल हो गये। दिल्ली सरकार का कहना है कि उसने वर्तमान वित्त वर्ष में तीनों नगर निगमों को गैर योजनागत मद के तहत 2187 करोड़ रूपये से अधिक की पर्याप्त राशि मुहैया कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘वेतन घोटाले’’ से संकट की स्थिति पैदा हुई।

नई दिल्ली: उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल ‘भ्रष्टाचार का अड्डा’ बन गए हैं क्योंकि वे प्रबंधन कोटा की आड़ में ‘दाखिला गिरोह’ चला रहे हैं। निजी स्कूलों में दाखिला के लिए प्रबंधन कोटा और अन्य कोटा को समाप्त करने के अपनी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए सिसोदिया ने न्यायमूर्ति मनमोहन से कहा कि यह ‘अनुचित और शोषणकारी मानदंड’ पर अंकुश लगाने और ‘बच्चों के शिक्षा हासिल करने में किसी भी भेदभाव’ को रोकने के लिए किया गया है। आप नेता ने कहा कि निजी स्कूल लूट का अड्डा बन गए हैं और वे प्रबंधन कोटा के तहत दाखिला गिरोह चला रहे हैं। हमने यह कदम भविष्य में इस तरह की प्रथा को बंद करने के लिए उठाया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख