- Details
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विकासपुरी से विधायक महेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर निहाल विहार इलाके में भीड़ को इकट्ठा कर दंगा फैलाने का मामला सामने आया है। निहाल विहार में 3 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद विधायक, बच्ची के परिजन और अन्य लोगो ने निलोठी मोड़ पर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि निहाल विहार में आप विधायक महेंद्र यादव ने भीड़ को भड़काया था। साथ ही उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि यातायात को आप विधायक ने अवरूद्ध किया था। इसके अलावा उन्होंने विधायक ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। इस बावत भी केस दर्ज किया गया है।
- Details
नई दिल्ली: नगर निगमों (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली के कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन है। कुल 60000 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। एमसीडी सफाई कर्मचारियों ने आज दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय के घर के बाहर कूड़ा फेंका और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मयूर विहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया। इस हड़ताल के चलते दिल्ली में कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली का हाल बेहाल है और टनों कचरा फैला हुआ है, नालियां बंद हैं। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय के बाहर भी कचरा डाल दिया है।
- Details
नई दिल्ली: भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी। उनका आरोप है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल के दौरान एक निजी कंपनी से चंदा हासिल करने में आम आदमी पार्टी की सहायता की और इसके बदले में उसे गैरकानूनी फायदे पहुंचाए। जंग को लिखे पत्र में स्वामी ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने दावा किया है कि सिसोदिया ने पहली आप सरकार के वित्त मंत्री के तौर पर वैट की उल्लंघनकर्ता निजी फर्म को लाभ पहुंचाया।
- Details
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कोहरे के कारण 37 ट्रेनों को रद्द किया गया है, हालांकि हवाई अड्डे अधिकारियों के अनुसार, सुबह के दौरान विमानों का परिचालन सामान्य रहा। मौसम अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर 100 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह के दौरान हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सुबह 5:30 बजे 800 मीटर दृश्यता रह गई थी, और सुबह 8:30 बजे तक यह घटकर 300 मीटर रह गई थी। मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






