ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की सीमा से लगे अट्टींगल में करीब 12 लोगों द्वारा पिछले दो महीने से एक दलित नाबालिग लड़की को कथित रूप से प्रताड़ित कर उसके साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 19 से 32 वर्ष की उम्र के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय इस लड़की ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा दी है। वह मानसिक रूप से बीमार अपनी मां और अपने चचेरे भाई के साथ रहती है। जीवनयापन के लिए वह सिनेमा में डांसर के तौर पर काम करती है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी में उसके चचेरे भाई का दोस्त शामिल है, जो उसे दो फरवरी को अट्टींगल के पास से अपने ऑटोरिक्शा में बैठाकर ले गया था। उसने उसके भाई के मूर्छित हो जाने का झांसा दिया था। बाद में वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर आमिर और अनूप शाह ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की की अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे यह धमकी देते रहे कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह इसे जारी कर देंगे।

कोट्टायम: केरल के सोलर घोटाले में रविवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब आरोपी सरिता एस. नायर ने कथित तौर पर एक पत्र में आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। बहरहाल, चांडी ने इस आरोप को 'पूरी तरह बेबुनियाद' करार देते हुए दावा किया कि यह एक साजिश है। एक मलयालम न्यूज चैनल ने सरिता की ओर से कथित तौर पर 2013 में लिखा गया 25 पन्नों का एक पत्र जारी किया है। यह पत्र सरिता ने कथित तौर पर तब लिखा था, जब उसे सोलर पैनल घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और वह पुलिस हिरासत में थी। इस पत्र के जारी होने के बाद चांडी ने पत्रकारों को कोट्टायम बताया, 'मेरी सरकार को अस्थिर करने की यह आखिरी वक्त में की गई कोशिश है।' सरिता ने टीवी चैनल को बताया कि उसने यह पत्र तब लिखा था, जब वह पुलिस हिरासत में थी। उसने कहा कि वह मजिस्ट्रेट को यह पत्र देना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी। हम उस कथित पत्र की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं कर सकते। पत्र में सरिता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

तिरुवंनतपुरम: केरल विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश कर रही भाजपा का स्थानीय बीडीजेएस से सींटों को लेकर समझौता हो गया है। दोनों के बीच सोमवार को बनी सहमति के मुताबिक कुल 140 सीटों में भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बता दें कि राज्य में 16 मई को चुनाव होने हैं। केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन और बडीजेएस अध्यक्ष तुषार वेल्लापील्लै ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों पार्टियों ने कई दौर की हुई बैठक के बाद सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया। करार के तहत श्री नरायण धर्म पररपलान योगम(एसएनडीपी) समर्थित बीडीजेएस 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बता दें कि एसएनडीपी का पिछड़ी जाति इझवा में खासा प्रभाव है। राजशेखरन ने कहा, एनडीए की राज्य समिति अगले महीने के पहले सप्ताह में बैठक करेगी। उससे पहले ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

कन्नूर (केरल): केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार को आरएसएस के एक कार्यकर्ता को उसके ऑटोरिक्शा से बाहर खींचकर उस पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने बार-बार चाकू मार कर हमला कर दिया। घटना के समय आरएसएस कार्यकर्ता के ऑटोरिक्शा में स्कूल के छात्र सवार थे। पुलिस ने बताया कि कक्षा एक और दो के चार बच्चों को स्कूल ले जा रहे 29 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ए.वी. बीजू को कथित तौर पर छह माकपा कार्यकर्ताओं ने उसके वाहन से बाहर खींचा और उसके बाद उस पर तलवार और चाकूओं से हमला कर दिया। ऑटो थालास्सेरी में पन्नूर के नजदीक स्कूल जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायल बीजू को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाद में बताया कि उसके हाथों और पीठ पर आठ जगह कटे के निशान हैं और उसके शरीर से काफी खून बह गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख