- Details
तालास्सेरी: वर्ष 2014 में एक आरएसएस पदाधिकारी की हत्या के मामले में आरोपी माकपा के कन्नूर जिला के सचिव पी जयराजन ने शुक्रवार को सत्र अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जयराजन एक एम्बुलेंस में अदालत पहुंचे और 11 बजे अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उन्हें एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जयराजन के वकील ने अदालत को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में बताया और उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। अदालत ने उनकी इस बात को अस्वीकार कर दिया और उन्हें कन्नूर जेल भेज दिया और कहा कि जेल अधीक्षक इस बाबत उचित निर्णय लेंगे। इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वाम नेता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि अदालत को लगा कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामला बनता है। तालास्सेरी जिला और सत्र अदालत ने इससे पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
- Details
तिरुवनंतपुरम: पिछले महीने खुदकुशी करने वाले हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने आज कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। राधिका वेमुला ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो बार आये और परिवार को सांत्वना दी लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं देखी गयी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाग लेने अपने दूसरे बेटे राजू के साथ यहां आईं राधिका ने एक कानून की वकालत की ताकि देश में किसी के साथ भी उनके बेटे जैसी परिस्थिति पैदा नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘कई नेता आये। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो बार आये और हमें दिलासा दिया। लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।’ उन्होंने कहा, ‘हम न्याय चाहते हैं। रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम किसी का नाम नहीं लेना चाहते। लेकिन आप सभी जानते हैं कि वो कौन लोग हैं।’
- Details
तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डेविड हेडली के खुलासों के बाद पाकिस्तान का पर्दाफाश हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि भारत उस देश के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाकर रखना चाहता है। सिंह ने यहां हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि डेविड हेडली की गवाही से पाकिस्तान का पर्दाफाश हो गया है लेकिन हम फिर भी पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं। गृहमंत्री ने लांसनायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं बहादुर सैनिक और सियाचिन में उसकी बहादुरी को सलाम करता हूं। मैं भगवान से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
- Details
अंगामाली (केरल): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुलेट ट्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस नेटवर्क पर हजारों करोड़ रूपया खर्च करना उन लाखों लोगों को फायदा नहीं पहुंचाएगा जो अपने रोजाना के सफर के लिए मौजूदा रेलवे नेटवर्कों पर निर्भर हैं। उन्होंने यहां एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए छात्रों से मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से लड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सालाना रेल बजट 140,000 करोड़ रूपये का है जबकि सरकार ने 98,000 करोड़ रूपया बुलेट ट्रेन नेटवर्क पर खर्च करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश के सिर्फ एक छोटे से तबके को फायदा पहुंचाएगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






