ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरू: भारत के पहले स्वदेशी बेसिक प्रशिक्षण विमान ‘हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40’ (एचटीटी-40) ने आज पहली उड़ान भरी। यह उसकी पहली उद्घाटन उड़ान थी। इस मौके पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी इसके गवाह बने। भारत के स्वदेशी बुनियादी प्रशिक्षण विमान हिन्दुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (एचटीटी-40) ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की उपस्थिति में प्रारंभिक उद्घाटन उड़ान भरी । दो सीटों वाले इस विमान का डिजाइन और विकास हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड ने किया है । इस विमान को ग्रूप कैप्टन सी सुब्रमण्यम और ग्रूप कैप्टन वेणुगोपाल ने एचएएल हवाई अड्डा से करीब 10 से 15 मिनट उड़ाया । तीनों सेनाओं के सभी फ्लाइंग कैडेटों के लिए पहले स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उपयोग किये जाने के मकसद से तैयार किये जाने वाले इस विमान एटीटी-40 ने पहली उड़ान 31 मई को भरी थी । भारतीय वायु सेना 70 एसटीटी-40 विमान खरीद सकती है। एचटीटी-40 के विस्तृत डिजाइन चरण को अगस्त 2013 में पेश किया गया था और यह एचएएल के आंतरिक वित्तपोषण से हुआ था और मई 2015 में पूरा हुआ था । इसके बाद से पहले प्रोटोटाइप के उड़ान भरने के लिए 12 माह का समय लगा था । एचटीटी-40 परियोजना को संप्रग शासन के दौरान लगभग बंद कर दिया गया था, पर्रिकर ने आईएएफ और एचएएल से इस प्रशिक्षक का विकास सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ाया ।

बेंगलूरु: कर्नाटक के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा अपना एक वीडियो सामने आने के बाद परेशानी में पड़ गए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह कथित रूप से एक पुलिस अधिकारी से हासन जिले के एक हत्याकांड में कुछ हिंदू युवकों को प्रताड़ित नहीं करने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो फुटेज में कथित रूप से यूदियुरप्पा को हासन जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार शाहपुरवाद से फोन पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'आप पहले ही 14-15 हिंदू युवकों को गिरफ्तार कर चुके हैं। कुछ और को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। कृपया भविष्य में ऐसी चीजें नहीं कीजिए। यह सहीं नहीं होगा। आर्सिकेरे में हालात बिगड़ सकते हैं, शांति बिगड़ सकती है।' फेसबुक पर वायरल हुए इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेश कलप्पा ने डाला है। उन्होंने येदियुरप्पा पर हत्या के मामले में जांच को 'प्रभावित' करने की कोशिश का आरोप लगाया। कलप्पा ने येदियुरप्पा पर एसपी को धमकी देने का भी आरोप लगाया और कहा कि पुलिस अधीक्षक तो बस अपना काम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक सेवक के तौर पर भाजपा नेता गलत चीजें कर रहे हैं। कलप्पा ने आरोप लगाया, 'स्पष्ट संकेत है कि येदियुरप्पा जांच को प्रभावित करना चाहते हैं।'

बेंगलुरु: जेडीएस के 5 विधायिकों के विद्रोह के बाद उम्मीद के मुताबीक जेडीएस का राज्यसभा उम्मीदवार हार गया। उसे 32 वो मिले। जबकि जेडीएस के 40 विधायक हैं। यानी 8 विधायिकों ने बगावत की। शुरुआत में विद्रोही खेमे के नेता ज़मीर अहमद खान ने 5 विधायकों के विद्रोह की बात कही थी। ज़मीर अहमद खान ने कहा कि उन्होंने अपना इरादा साफ़ कर दिया था। और मतदान से पहले भी उन्होंने जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना को बता दिया था कि वो क्रॉस वोटिंग करने जा रहे हैं। ऊधर जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से कांग्रेस पैसों और दूसरे तरीकों से उनके और उनके समर्थन वाले निर्दलीय विधायकों पर दबाव डाल रही थी। जिन विधायिकों ने विद्रोह किया है उनके खिलाफ करवाई की जायेगी। वहीं कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीत गए। कांग्रेस के पास 122 विधायक थे।

बैंगलुरू: कर्नाटक में विधान परिषद् चुनाव में जेडीएस के विद्रोही विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में किया वोट किया है जिससे उनकी अपनी ही पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के लिए परेशानी खड़ी होती नजर आ रही है। कर्नाटक में विधान परिषद् की 7 सीटों के लिए आज बेंगलुरु में चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने अपने खाते से 4 जेडीएस और बीजेपी ने दो दो उम्मीदवार उतारे हैं। एक उम्मीदवार की जीत के लिए 26 विधयाक चाहिए।कांग्रेस के 123 विधायक है लेकिन इसके खाते में सिर्फ 4 सीटें थी। जेडीएस के पास 40 विधायक हैं लेकिन पार्टी ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं इस उम्मीद से की बीजेपी अपने 18 अतिरिक्त वोट उसे देगी। उधर बीजीपी के पास 44 विधायक हैं। लेकिन बीजेपी ने भी ये उम्मीद लगा रखी है कि आखिर में जेडीएस से तालमेल हो जाएगा और यही सोचकर उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें येद्दयुरप्पा के खासमखास लहर सिंह शामिल हैं। जेडीएस की समस्या आज चुनाव के दौरान तब बढ़ी जब उसके 5 बागी विधायकों के नेता ज़मीर अहमद ने जेडीएस की जगह कांग्रेस के उम्मीदवार रिज़वान अरशद को वोट दे दिया। हालाँकि जेडीएस के बाक़ी बागी उम्मीदवारों ने अब तक साफ़ नहीं किया है की उन्होंने किसको वोट दिया। विधान परिषद् की वोटिंग गुप्त मतदान के जरिए होती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख