- Details
बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज उस वक्त असहज नजर आये जब सार्वजनिक रूप से एक महिला ने यहां एक जनसभा के दौरान उनके गाल को चूम लिया। यह घटना कर्नाटक प्रदेश कुरूबा संघ द्वारा यहां पैलेस ग्राउंड पर आयोजित जिल पंचायतों तथा तालुक पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हुई। समूह तस्वीर के लिए मुख्यमंत्री के बगल में खड़ी गिरिजा श्रीनिवास ने अचानक ज्यादा जोश में आकर मुख्यमंत्री का गाल चूम लिया और फिर चली गईं। गिरिजा चिकमंगलूर जिले के अमतापुरा से तारिकेरे तालुक पंचायत की सदस्य हैं। घटना से असहज नजर नजर आए सिद्धारमैया ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ गाल छोंपा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुरूबा समुदाय से आते हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह खुश है कि मुख्यमंत्री भी कुरूबा समुदाय के हैं और उन्हें समुदाय का शेर कहा। महिला ने कहा, मैं इस तथ्य से बहुत खुश थी कि मैं उनके साथ खड़ी हूं। मेरे परिवार और मैंने हमेशा उन्हें अप्पाजी (पिता) कहा है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सिद्धारमैया को चूमने की उन्होंने पहले से कोई योजना नहीं बनाई थी। गिरिजा मैसुरू जिले के वरूणा से आती है जो सिद्धारमैया की विधानसभा सीट है। उसकी चिकमंगलूर के एक पुरूष से शादी हुई है।

कोझिकोड: कर्नाटक नर्सिंग कॉलेज की एक 18 वर्षीय छात्रा को फिनाइल पीने के लिए मजबूर किए जाने की घटना के एक महीने बाद उसकी तीन सीनियर्स को रैगिंग के अलावा हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिनाइल पीने से छात्रा के आतंरिक अंग जल गए। शुक्रवार शाम कर्नाटक में पूछताछ के बाद तीनों सीनियर्स को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अल कमर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के खिलाफ भी लापरवाही बरतने और पुलिस को सूचना न देने का मामला दर्ज किया गया है। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक शशि कुमार ने NDTV से कहा कि 'तीनों सीनियर्स केरल से कलबुर्गी स्थित कॉलेज हॉस्टल आए थे। पुलिस ने समन जारी करने के बाद उनसे पूछताछ की। उन्होंने कुछ अपराध स्वीकरण किया था और पुलिस के पास कुछ सबूत थे, जिनके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई।' प्रथम वर्ष की पीड़ित दलित छात्रा केरल के अस्पताल में है। वह कुछ खा-पी भी नहीं पा रही है। एक पुलिस शिकायत में पीड़िता ने आठ में से पांच सीनियर्स का नाम लिया था, जिन्होंने 9 मई को उसे कथित तौर पर फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया था। शिकायत में छात्रा ने बताया था कि 'आरोपी सीनियरों ने उससे कहा था कि जाओ और इसे पीकर मर जाओ। मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे दोबारा पकड़ लिया और फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया।' फिनाइल पीने के बाद छात्रा दर्द के चलते नीचे गिर गई और उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल करते हुए 14 मंत्रियों को हटा दिया और 13 नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया। कांग्रेस आलाकमान द्वारा इस बहुप्रतीक्षित फेरबदल को हरी झंडी दिखाने के साथ मुख्यमंत्री ने नौ कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल वाजूभाई वाला ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण के पहले मुख्यमंत्री ने 14 मंत्रियों को पद से हटाने की सिफारिश की, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। तनवीर सैत, के थिम्मप्पा, रमेश कुमार, बासवराज राया रेड्डी, एचवाई मेती, एसएस मल्लिकार्जुन, एमआर सीताराम, संतोष लाड और रमेश जरकिहोली को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रियांक खड़गे, रूद्रप्पा लमनी, ईश्वर खंद्रे और प्रमोद माधवराज को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। थिम्मप्पा और रमेश कुमार पूर्व विधानसभाध्यक्ष हैं, जबकि खड़गे लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं। जिन मंत्रियों को हटाया गया है, उनमें कमरूल इस्लाम, शामनूर शिवशंकरप्पा, वी श्रीनिवास प्रसाद, एमएच अंबरीश, विनय कुमार सोराके, सतीश जारकिहोली, बाबूराव चिंचानसूर, शिवराज संगप्पा तांगदागी, एसआर पाटिल, मनोहर तहसीलदार, के अभयचंद्र जैन, दिनेश गुंडू राव, किमाने रत्नाकर, पीटी परमेश्वर नाइक शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'