- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल के शिशु वार्ड में भयानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में 20 से भी ज्यादा नवजातों को बचा लिया गया। टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में शिशु वार्ड की कुछ टूटी खिड़कियों, धुएं से भरे बरामदे और कुछ दीवारों पर जलने के निशान साफ देखे जा सकते हैं। उत्तर कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया जब आग लगी तब 26 बच्चे पालने में ही थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। लंच के समय लगी आग पर काबू पाने में कुछ घंटे मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सभी शिशुओं को अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है और सभी सुरक्षित हैं।
- Details
नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से बरी हुई तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ दायर याचिका में कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में फिर से अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने संपत्ति का गलत आकलन किया है। हाईकोर्ट का आदेश कानून का तमाशा और गैरकानूनी है। जयललिता को बरी करने से कानून की हार हुई है इसलिए कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाए। सुप्रीम कोर्ट मे कर्नाटक सरकार की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता की संपत्ति का गलत आकलन किया है। अगर हाईकोर्ट के आकलन को स्वीकार किया जाए तो आय से अतिरिक्त संपत्ति 14 38 लाख 93 हजार 645 रुपये बैठती है जोकि 41 फीसदी अधिक है। यह उनकी संपत्ति का 8.12 फीसदी नहीं है।
- Details
बेंगलुरु: शहर के प्रसिद्ध नौकायन स्थल उलसूर झील के तट पर मंगलवार को सैकड़ों मृत मछलियां बहकर आयीं जिससे यहां जल प्रदूषण को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं। झील के आसपास रहने वाले लोग वहां मृत मछलियों का ढेर देखकर हैरान रह गए। इन मछलियों के कारण झील से असहनीय बदबू आ रही थी। बदबू की शिकायत करने वाले कई स्थानीय लोगों ने कहा कि बांध में दरार के कारण नाले से सीवेज का पानी झील में जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से झील के पानी में ऑक्सीजन का स्तर प्रभावित हुआ है जिसके कारण बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं और संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों के बावजूद कुछ नहीं किया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘हमें हैरानी नहीं हुई है। हम पिछले दो सालों से अधिकारियों को आगाह कर रहे थे। बांध में दरार के कारण सीवेज का पानी झील के पानी में मिल रहा है।’
- Details
बेंगलुरु: विधानसभा का घेराव करने के लिए आए किसानों पर पुलिस ने गुरुवार को लाठीचार्ज किया। पुलिस ने करीब सौ किसानों को हिरासत में लिया है और 60 वाहन जब्त किए हैं। किसानों के आंदोलन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस को मजबूरन सख्ती बरतनी पड़ी। गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा का घेराव करने के लिए आए किसानों के ट्रेक्टरों और लॉरियों को जब पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए। पुलिस का कहना था कि शहर में ट्रेक्टरों और लारियों की आवाजाही पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिबंध है। ऐसे में वे प्रदर्शन स्थल फ्रीडम पार्क तक सरकारी बस में जा सकते थे। पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष तकरीबन 4 घंटे तक चला और इस बीच पुलिस काफी संयम बरतती रही, लेकिन इसी बीच किसान अपने ट्रेक्टरों के साथ शहर में घुस आए और इससे शहर में ट्रैफिक जाम हो गया। गुस्साए किसान पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करके मेक्रि सर्किल से आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






