ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेलगावी (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह में दूसरी बार कहा कि वह कालाबाजारी और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के अपने अभियान से प्रभावित लोगों के आंखों की किरकिरी बन गए हैं। विभिन्न मुद्दों पर अपनी सरकार के निशाने पर आने के बाद मोदी ने शनिवार को यह भी कहा कि विपक्ष ने कई मुद्दों पर बात की लेकिन उनकी सरकार के खिलाफ तब से भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं जब से वह प्रधान सेवक के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने खाद के क्षेत्र में कालाबाजारी और भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। उन्होंने किसानों से सिर्फ नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल करने को कहा है और अपनी आय बढ़ाने के लिए नयी फसल बीमा लेने को कहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सभी किसानों को 2017 तक मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा।

बेंगलुरु: पश्चिमी बेंगलुरु के जेजे नगर में इस महीने की 14 तारीख़ को शाम तक़रीबन पौने पांच बजे 27 साल के अमजद की हत्या का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। बेंगलुरु के पश्चिमी जिले के डीसीपी लाबू राम ने बताया कि इस सिलसिले में 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन सी वजह थी कि युवाओं के दो गुट आपस में धारदार हथियारों के साथ भिड़ गए। इस हत्याकांड की रिकॉर्डिंग मौक़ाए वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गयी, जिसमें पता चलता है कि 14 फ़रवरी को शाम तक़रीबन पौने पांच बजे के आसपास कुछ लड़के सड़क पर दौड़ते हुए आते हैं, इनके हाथों में धारदार हथियार होता है तलवार की तरह दिखने वाला। भागते हुए ये लड़के अचानक रुक जाते हैं और दूसरे गुट के एक लड़के को पकड़ लेते हैं। वो भागने की कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं हो पाता।

धारवाड़: सियाचिन के जांबाज सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर्नाटक के धारवाड़ जिला स्थित उनके पैतृक गांव बेतादुर में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए मानो पूरा धारवाड़ उमड़ पड़ा हो। शहीद लांस नायक का शव गुरुवार रात हुब्बली लाया गया। सियाचिन में चमत्कारिक रूप से जीवित बचने के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हनुमनथप्पा का गुरुवार को दिल्‍ली के सेना अस्पताल में निधन हो गया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एच के पाटिल और विनय कुलकर्णी के साथ शव को लेने हवाईअड्डे गए थे। उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार और कई अन्य लोग भी पहुंचे थे। कर्नाटक सरकार ने शोकाकुल परिवार के लिए 25 लाख रूपए की अनुग्रह राशि घोषित की है। हनुमनथप्पा के शरीर के अंगों के काम नहीं करने के चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने नौ दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ी।

हुब्बली(कर्नाटक): सियाचिन में छह दिन 25 फुट बर्फ के नीचे फंसे रहने का बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमंतप्पा नहीं रहे। दिल्ली में सेना के आर एंड आर अस्पताल में उन्‍होंने शुक्रवार सुबह 11.45 पर आखिरी सांस ली। लांसनायक हनुमंतप्पा को दिल्ली में बरार स्क्वायर पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीद लांस नायक हनमंतप्पा का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात यहां हुब्बली लाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एच के पाटिल और विनय कुलकर्णी के साथ शव को लेने हवाईअड्डे गए। उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार और कई अन्य लोग भी पहुंचे थे। कर्नाटक सरकार ने शोकाकुल परिवार के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि घोषित की है। कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख