ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरू: कन्‍नड़ अभिनेत्री और कांग्रेस नेता राम्‍या को अपने एक बयान में पाकिस्‍तान की तारीफ करना महंगा पड़ गया है। पाकिस्‍तान को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सांसद राम्या के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि राम्या ने पाकिस्तान के लोगों को ‘अच्छा और मेहमाननवाज’ बताया था। राम्या के खिलाफ पाक की तारीफ कर देश की जनता के अपमान और उनके भड़काऊ बयान से कर्नाटक में अशांति पैदा करने के आरोप के तहत सेक्शन 200 के तहत केस दर्ज किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, राम्‍या हाल में सार्क कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पाकिस्तान में थीं। देश लौटने के बाद उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के पाकिस्तान को नर्क बताए जाने के बयान को गलत बताया। कन्नड़ फिल्मों की इस अभिनेत्री ने पार्रिकर के 'पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहा' वाले बयान पर कहा था कि, 'पाकिस्तान नर्क नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हमारे जैसे हैं, वो हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आए...'। राम्‍या ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की मेहमानवाजी काफी अच्छी है। राम्‍या के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। कुर्ग जिले के एक एडवोकेट ने शिकायत दायर कर अभिनेत्री पर देशद्रोह और भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। राम्‍या के बयान को लेकर कर्नाटक के मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की मांग की गई थी। एडवोकेट ने कहा कि उन्होंने राम्या के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।

बेंगलुरु: मानवाधिकार की पैरोकारी करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने ‘हल्का’ लाठीचार्ज किया। एबीवीपी के ये सदस्य यहां एमनेस्टी के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार लाठीचार्ज में एबीवीपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एक छात्रा बेहोश हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बेंगलुरु पूर्व) पी हरिशेखरन ने बताया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना पड़ा क्योंकि वे आवासीय इलाके में पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने दो बोतल पेट्रोल के साथ एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यालय के बाहर पुतला जलाने की कोशिश की। हमने उनको पुतला जलाने को लेकर पहले चेतावनी दी थी क्योंकि यह आवासीय इलाका है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने ‘अमानवीय’ ढंग से व्यवहार किया और लाठीजार्च में एबीवीपी के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए।

बेंगलुरू: पुलिस ने ‘आजादी समर्थक’ कश्मीरियों द्वारा कथित तौर पर ‘आजादी’ के नारे लगाए जाने के सिलसिले में एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की। ‘आजादी समर्थक’ कश्मीरियों में अधिकतर युवा और छात्र थे तथा उनकी कश्मीरी पंडितों के उस नेता के साथ गर्मागम बहस हुयी थी जिन्होंने भारतीय सेना की सराहना की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले में आगे जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने शनिवार को यहां यूनाइटेड थियोजिकल कालेज में एक पैनल चर्चा का आयोजन किया था। कार्यक्रम में उस समय गड़बडी पैदा हुयी जब कुछ ‘आजादी समर्थक’ कश्मीरियों की कश्मीरी पंडितों के एक नेता के साथ गर्मागम बहस हुयी। नेता ने भारतीय सेना की सराहना की थी। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कल कहा था कि इसमें शामिल लोगों की पृष्ठभूमि और इरादे की जांच की जाएगी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ‘राष्ट्रविरोधी’ बताते हुए इसके खिलाफ कल विरोध प्रदर्शन किया था।

बेंगलूरू: महादयी जल विवाद अधिकरण के अंतरिम आदेश के विरोध में कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों द्वारा आहूत बंद के कारण कर्नाटक में आज सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ। आदेश में पेय जल परियोजनाओं के लिए राज्य की 7.56 घन फुट (टीएमसीएफटी) पानी की मांग को ठुकरा कर दिया गया है। बंद के कारण परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, क्योंकि परिवहन कर्मियों की कई यूनियनों, ऑटो रिक्शा और कैब यूनियनों ने बंद का समर्थन किया है।फिल्म थिएटर, होटल, रेस्तरां और मॉल बंद के समर्थन में बंद रहे। वहीं कुछ स्कूलों तथा कॉलेजों ने आज छुट्टी का ऐलान किया है। हुबली-धारवाड़ जिले के यमानुर गांव में पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और रेपिड एक्शन फोर्स की चार-चार कंपनियां तथा कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के कर्मियों को पर्याप्त संख्या में ‘मुंबई-कर्नाटक’ क्षेत्र में तैनात किया गया है। स्थिति की निगरानी के लिए पुलिस के चार आला अफसर हुबली-धारवाड़ में डेरा डाले हुए हैं। बेंगलूरू में, प्रदर्शनकारी टाउन हॉल सर्किल से फ्रीडम पार्क तक विशाल मार्च निकालने के लिए टाउन हॉल पर इकट्ठा हुए। कन्नड़ फिल्म उद्योग ने भी ने बंद का समर्थन किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख