- Details
बेंगलुरू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन के सैनिकों की घुसपैठ से देश को घबराना नहीं चाहिए, लेकिन कई स्तरों पर इस मामले को देख रही सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अय्यर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘चीन के सैनिकों की ओर से सीमा का अतिक्रमण करने का पुराना इतिहास है। मुझे नहीं लगता कि हमे घबराना चाहिए, लेकिन हमें निश्चित तौर पर इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इससे जमीन पर और कूटनीति एवं राजनीतिक स्तर पर भी निपटना चाहिए।’ खबरों के अनुसार चीन के सैनिकों ने 19 जुलाई को चमोली के बारहोटी इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस घटनाक्रम को चिंता करने योग्य विषय करार दिया और उम्मीद जताई कि केंद्र चौकसी बढ़ाने के आग्रह पर संज्ञान लेगा।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक के मंत्री के. जे जार्ज ने एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की कथित आत्महत्या के सिलसिले में अपने और दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का अदालती निर्देश आने के कुछ देर बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। डीएसपी की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से राज्य विधानसभा में भारी हंगामा हुआ है। कोडागु जिले में मादीकेरी स्थित एक स्थानीय अदालत ने एक निजी फौजदारी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किये जिसके कुछ देर बाद जार्ज ने इस्तीफा दे दिया। यह शिकायत मृत पुलिस अधिकारी एमके गणपति के बेटे नेहाल ने दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पिता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाये जाने के चलते अदालत से अनुरोध किया था कि पुलिस को मंत्री और दो अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया जाए। बेंगलुरु विकास मंत्री जार्ज ने कहा, ‘मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह मुख्यमंत्री पर निर्भर है कि वह इसे स्वीकार करें या ना करें।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यह कदम उठाया है। जार्ज ने कहा कि उनकी अंतरआत्मा साफ है। ‘मैंने किसी को प्रताड़ित नहीं किया। मैं इसमें पाक साफ साबित होऊंगा।’ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि जॉर्ज ने ‘स्वेच्छा’ से इस्तीफा दिया है और उन्होंने उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि इसकी जरूरत नहीं थी। जॉर्ज ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।
- Details
बेंगलुरु: देश में संघीय व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि नेताओं को सिर्फ सरकार गठित करने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण भी करना चाहिए। सिंह ने यहां विधान शौध (राज्य सचिवालय) के बैंक्वेट हॉल में कहा, ‘अगर आप सबसे पहले स्टार्टअप नीति शुरू करने वाले हैं तो मैं खुश हूं। क्यों? क्योंकि हम राजनीति में सिर्फ सरकार के गठन के लिए नहीं हैं, बल्कि देश के निर्माण के लिए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी नेता सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करें, बल्कि राष्ट्र के निर्माण का काम भी करें।’
- Details
बेंगलूरु: हल्के लड़ाकू विमान तेजस की पहली स्क्वाड्रन बेंगलूरु में भारतीय वायुसेना में शामिल कर ली गई है। वायुसेना के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश में निर्मित किसी युद्धक विमान की स्क्वाड्रन का सपना साकार हुआ है। वायुसेना सूत्रों के अनुसार, मार्च 2017 तक छह और तेजस मिलने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक तेजस दुनिया में उत्कृष्ट विमान के रूप में उभर रहा है। विकसित होने के दौरान विमान ने ढाई हजार घंटे के सफर में तीन हजार बार उड़ान भरी है और इसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। स्क्वाड्रन में शामिल होने वाले पहले 20 विमान आरंभिक संचालनात्मक मंजूरी के साथ शामिल किए जाएंगे। लेकिन इसके बाद शामिल होने वाले 20 विमानों को अंतिम संचालनात्मक मंजूरी होगी। यानी वे अत्याधुनिक हथियारों तथा राडार प्रणाली से लैस होंगे। वायुसेना में कुल 120 तेजस विमान शामिल किए जाने हैं, जिनमें उपरोक्त पहले 40 विमानों को छोड़कर बाकी मार्क-1 श्रेणी के अत्याधुनिक विमान होंगे। ये हवा में ईधन भरने में सक्षम होंगे और मिग विमानों की जगह लेंगे। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार अभी तेजस में हथियार फिट नहीं हैं। अगले साल के अंत तक इसे हथियारों से लैस किया जाएगा। उसके बाद यह पूर्ण रूप से लड़ाकू विमान बन जाएगा। तेजस में शुरुआती दौर में करीब 40 कमियां थी, जिन्हें अब दूर कर लिया गया है। इन विमानों में अब सिर्फ 18 मामले हैं, जिनका समाधान होना अभी बाकी है। लेकिन ये ज्यादातर रखरखाव से संबंधित हैं। इसलिए यह कोई समस्या नहीं है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






