ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच तेहरान की ओर से वॉशिंगटन को बेहद कड़ी चेतावनी दी गई है। ईरानी सेना की जमीनी बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने रविवार को कहा कि अगर कोई विदेशी सेना ईरान की जमीन पर कदम रखती है तो उसका तुरंत और कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई अमेरिकी सैन्यकर्मी ईरान में प्रवेश करता है तो उसे रोक दिया जाएगा।

सरकारी मीडिया के मुताबिक, जहांशाही ने कहा, “अगर कोई अमेरिकी सैन्य कर्मी ईरान में पैर रखता है, तो हम उसे काट देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का दृढ़, प्रभावी और निवारक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ईरानी कमांडर की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। जहांशाही ने ईरानी सेना की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर जमीनी बल पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार हैं।

वॉशिंगटन: दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने स्कारबोरो रीफ पर चीन के राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व स्थापित करने के कदम को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चीन के इस कदम से पारंपरिक मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों में फिलीपींस के मछुआरों की पहुंच मुश्किल हो सकती है। अमेरिका ने साफ किया कि वह अपने सहयोगी फिलीपींस के साथ खड़ा है और स्वतंत्र एवं खुले इंडो-पैसिफिक का समर्थन करता है।

‘चीन के कदम को अमेरिका खारिज करता है’

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अमेरिका स्कारबोरो रीफ पर चीन के कथित अस्थिर करने वाले राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व को लागू करने और फिलीपींस के मछुआरों को उनके पारंपरिक मछली पकड़ने के क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने के प्रयासों को खारिज करता है।

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत का दौर जारी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि वाशिंगटन एक ऐसा मार्ग तैयार करने में जुटा है जिससे कार्गो शिप सुरक्षित तरीके से गुजर सकें। वेंस ने साफ किया कि इस मुद्दे पर अमेरिका को ईरान की नीयत पर भरोसा नहीं है।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में जेडी वेंस ने बताया कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य इस क्षेत्र से तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ताकि वैश्विक और अमेरिकी बाजार में ऊर्जा की कीमतें कम रखी जा सकें। वेंस ने कहा, "हम ईरानियों से बात कर रहे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल-गैस की आपूर्ति अधिकतम करने की कोशिश में हैं। ईरान ने आश्वासन दिया है कि वह वाणिज्यिक जहाजों पर हमला नहीं करेगा, लेकिन हम उन पर भरोसा नहीं करते।" वेंस ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया है और आगे भी उस पर दबाव जारी रहेगा।

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरानी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज़ ने एक वीडियो जारी किया है। बिना तारीख वाले इस वीडियो में मोजतबा खामेनेई स्वस्थ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब इजरायली मीडिया की रिपोर्टों में उनकी हालत बेहद गंभीर होने और उन्हें अस्पताल ले जाए जाने का दावा किया गया था। मेहर न्यूज़ ने वीडियो जारी कर उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर बढ़ रही अटकलों को खारिज की है। मेहर न्यूज़ का संचालन ईरानी सरकार के इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन से जुड़ा है।

इजरायली मीडिया ने किया था गंभीर हालत का दावा

शुक्रवार को इजरायली मीडिया की कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है। चैनल 14 ने ईरान के अंदर मौजूद सूत्रों के हवाले से यह दावा किया था। इससे पहले जेरूसलम पोस्ट ने भी ईरानवायर और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया था कि ईरान के नेतृत्व के बीच मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख