ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

दावोस: जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वालों को कड़ा संदेश देते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि बैंकों से काफी मात्रा में कर्ज ले रखी बड़ी कंपनियों को बेहतर आचरण करना चाहिए और गंभीर रूप से कर्ज में डूबे होने के बावजूद ‘जन्मदिन की बड़ी बड़ी पार्टियों’ जैसे फिजुलखर्च से बचना चाहिए। देश में बड़ें-बड़े कर्जदाता से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हम उसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं..यह कोई बड़ी कंपनियों, धनी लोगों का मामला नहीं है। यह कोई राबिन हुड वाला मामला नहीं है। यह समाज में गलत काम करने वालों से जुड़ा मामला है..। राजन ने कहा,..अगर आप काफी कर्ज लेने के बाद भी जन्मदिन की बड़ी पार्टी पर फिजलुखर्च करते हैं, इससे लोगों को लगेगा कि मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है।

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत अधिक सुरक्षा मानकों वाले 500 और 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा। पहले के नोट भी प्रचलन में रहेंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये सुरक्षात्मक उपाय नकली नोट चलाने की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर डिजाइन में सुधार करने और सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। रिजर्वबैंक ने शुक्रवार को एक अधिसूचना में कहा, रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत तीन अतिरिक्त संशोधित तत्वों के साथ 500 के बैंक नोट जारी करेगा जिसमें अंक के दोनों खानों के इन्सेट में अंग्रेजी का अक्षर ‘ई’ होगा। इन नोटों पर आरबीआई के गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन के हस्ताक्षर होंगे।

नई दिल्ली: रेलवे की महत्वकांक्षी 2500 करोड़ रुपये की ट्रेनसेट परियोजना को झटका लगा है। इस संबंध में छांटे गये बोलीदाताओं ने और समय मांगा है तथा वित्तीय बोली जमा करने से पहले बोली दस्तावेज में बदलाव की मांग की है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का हिस्सा है। रेलवे ने 17 ट्रेन सेट के लिये 316 डिब्बों की खरीद, रखरखाव एवं विनिर्माण हेतु पिछले वर्ष जून में वैश्विक निविदा जारी की थी। परियोजना के अनुरोध प्रस्ताव के तहत 276 डिब्बों का विनिर्माण भारत में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत किये जाएंगे जबकि 40 का आयात किया जाएगा। इसके लिये पांच बोलीदाता पात्र पाये गये थे और उन्हें पिछले साल दिसंबर के अंत तक बोली जमा करनी थी। लेकिन अब बोलीदाताओं का परियोजना को लेकर रूख ठंडा है।

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने कहा है कि उसे 1,000 रपये मूल्य के नोट बिना सुरक्षा धागे के जारी किये जाने के बारे में शिकायतें मिली हैं और बैंकों से ऐसा पाये जाने पर उसे नहीं जारी करने को कहा है। रिजर्व बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें नासिक स्थित करेंसी नोट प्रेस में छपे 1,000 रपये मूल्य के नोट के संदर्भ में शिकायतें मिली हैं। होशंगाबाद स्थित सिक्योरिटी पेपर मिल द्वारा आपूर्ति किये गये कागज में सुरक्षा धागा नहीं है।’ केंद्रीय बैंक ने मुंबई क्षेत्र के सभी बैंकों से ऐसे नोट पाये जाने पर उसे ग्राहकों को जारी नहीं करने को कहा है। साथ ही अगर ऐसे नोट लेकर ग्राहक आते हैं और अगर वे सही हैं तो उस नोट को बदला जाए। गौर हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से एक बड़ी चूक हुई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख