- Details
मुंबई: ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर के एक सर्वेक्षण में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है। बलुआ पत्थर से बने इस भव्य होटल में 347 कमरे हैं। ट्रिपएडवाइजर के ‘ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड फार होटल्स’ में दुनिया के शीर्ष होटल श्रेणी में इसे पहले स्थान पर रखा गया है। इस श्रेणी के 25 शीर्ष होटलों की सूची में मैसूर का ऑरेंज कंट्री रिसॉर्ट 13वें स्थान पर है। कंपनी ये अवार्ड दुनिया भर से मिली समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर तय करती है। महाराजा उम्मेद सिंह के नाम पर बने इस महल को 1943 में पूरा किया गया और यह जोधपुर के राजघराने का शाही निवास था।
- Details
सिंगापुर: वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज (गुरूवार) कहा कि भारत स्थिरता और भरोसे के लिए अपने ज्यादातर कर कानूनों में धीरे धीरे परिवर्तन कर रहा है और प्रस्तावित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) कानून इस दिशा में एक बड़ा कदम है। जेटली ने कहा, ‘‘ भारत में हमारे कराधान कानूनों को धीरे धीरे बदलने का हमारा प्रयास रहा है जिससे विभिन्न लंबित विवादों एवं मुद्दों का समाधान निकाला जा सके और यह पक्का किया जा सके कि विवेकाधिकार की गुंजाइश खत्म हो और जहां तक कराधान कानूनों का संबंध है इसमें अधिक स्थिरता एवं भरोसा कायम हो।’’ यहां 21-22 जनवरी को हो रहे कानूनी मामलों पर एक वैश्विक सम्मेलन में वीडियो के जरिए दिए एक संदेश में जेटली ने कहा कि निवेशक कानूनों में स्थिरता को तरजीह देते हैं और अनिश्चितता नापसंद करते हैं।
- Details
मेलबर्न: भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने वादों और योजनाओं को लागू करना प्रमुख चुनौती है। भारत अगर किए गए वादों को पूरा करता है तो यह कारोबार करने के लिहाज से दुनिया का बेहतर स्थल होगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने यह बात कही है। यह पूछने पर कि तीन बातें बताएं, जिनमें बदलाव से भारतीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय परिवर्तन आ सकता है, राजन ने कहा, 'क्रियान्वयन, क्रियान्वयन और क्रियान्वयन'। उन्होंने कहा, 'भारत में हमेशा वादे और उस पर अमल में अंतर रहता है।' उन्होंने कहा, 'अगर कोई भविष्य में मांग के बड़े स्रोत की तलाश में है तो उसके लिए भारत को दरकिनार करना मुश्किल होगा।'
- Details
नई दिल्ली: आरबीआई ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी गलती की है। सेंट्रल बैंक ने 30 हजार करोड़ रुपए की कीमत के गलत नोट छाप दिए हैं। यह गड़बड़ी हजार रुपए के नोटों में हुई है। ये नोट बिना सिल्वर सिक्युरिटी थ्रेड के छापे गए हैं। 30 करोड़ नोट में से 20 करोड़ तो रिजर्व बैंक के पास हैं, लेकिन 10 करोड़ नोट बाजार में जारी किए जा चुके हैं। गलती का पता चलने के बाद आरबीआई और फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इन नोटों को जलाने का फैसला किया है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट आ गया है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। आरबीआई बैंकों ऐसे नोट एक्सचेंज करने का आदेश दिया है। होशंगाबाद और नासिक में कुछ कर्मचारियों के निलंबन के बाद इस गलती का पता चला है। आरबीआई के मुताबिक, 1 हजार के 5AG और 3AP सीरीज के नोट सिल्वर सिक्युरिटी थ्रेड के बगैर छप गए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






