ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मानसा: पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गोलीबारी में झोटा का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वारदात के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

फार्मेसी में बहस के बाद हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटा एक फार्मेसी पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह दुकान से नशीले पदार्थ खरीदे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया।

चंडीगढ़: कांग्रेस के पंजाब प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को चंडीगढ़ में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में आप सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा को हटाए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने चीमा के आधिकारिक आवास की ओर मार्च करने और अवरोधकों को जबरन पार करने की कोशिश की, लेकिन उन पर पानी की बौछारें छोड़ी गईं।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चीमा के आधिकारिक आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और अवरोधक लगाए गए थे। बाद में पायलट, वडिंग और बाजवा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

संगरूर जिले के दिड़बा के रहने वाले गुलजार सिंह की 7 सितंबर को कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी।

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को कहा कि आप की भगवंत मान सरकार ने गुलजार सिंह के परिवार के साथ नौकरी के नाम पर धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरी का वास्तविक नियुक्ति पत्र दिए बिना परिवार को यह विश्वास दिलाया कि नौकरी की पेशकश कर दी गई है। वड़िंग ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए स्थानीय डिप्टी कमिश्नर की ओर से सरकार को भेजा गया एक सिफारिश पत्र दिया गया था। वड़िंग का आरोप है कि गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार से पहले परिवार को यह विश्वास दिलाया गया कि यह नियुक्ति पत्र है। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसे व्यक्ति के परिवार के साथ स्पष्ट धोखाधड़ी और छल का मामला है, जिसे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर डराने और अपमानित करने के बाद आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा राघव चढ्ढा का नाम पंजाब के ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम 'शिफ्टेड' दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अब अपनी बदले की राजनीति को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक ले गई है। चड्ढा ने कहा कि उनका वोटर आईडी मोहाली में रजिस्टर्ड है और वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सदस्य हैं, इसके बावजूद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनके नाम को 'शिफ्टेड' के तौर पर दिखाया गया।

'ड्राफ्ट लिस्ट है, फाइनल नहीं', सुधार की प्रक्रिया अभी जारी

राघव चड्ढा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट है, फाइनल वोटर लिस्ट नहीं। उन्होंने बताया कि 'दावे और आपत्तियां' की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है और यह प्रक्रिया अभी चल रही है। उनके मुताबिक, फाइनल वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में प्रकाशित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह एसआईआर गाइडलाइंस के तहत मिले उपायों का पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख