ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम: केरल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े करीब 20 साल पुराने मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने वर्ष 2006 के इस मामले में विजिलेंस जांच के निर्देश दिए हैं। उस समय ज्ञानेश कुमार केरल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव थे। यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या और केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है।

क्या है 2006 का ये मामला?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ली सी बीन उस समय पीएटीआई-बीईएल कंसोर्टियम से जुड़े थे। यह कंसोर्टियम केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत एमसी रोड के अपग्रेडेशन से जुड़े काम में शामिल था। ली सी बीन की आत्महत्या के बाद सामने आए कथित सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम होने की बात कही गई थी। इसके बाद मामले में विजिलेंस जांच शुरू हुई थी।

तिरूवनंतपुरम: केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलजमाव हो गया है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और प्रभावित लोगों के लिए अतिरिक्त राहत शिविर खोले गए हैं।

भारी बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी

दक्षिणी केरल के पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण इन जिलों के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। कई स्थानों पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी पूरी तरह कम नहीं हुआ है। कई घरों में पानी भरने के बाद लोगों को वहां से निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है।

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को पुष्टि की कि राज्य में बारिश से संबंधित आपदाओं में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और 13 लोग घायल हुए हैं, जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों, घरों और आजीविका खोने वालों के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की जानकारी दी

केरल के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राज्य में भारी बारिश से हुई आपदा के संबंध में राजस्व मंत्री, जिलों के लिए जिम्मेदार मंत्रियों और जिला प्रशासनों के साथ बातचीत जारी है।"

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरू हो गया है और उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों से सफाई प्रयासों में भाग लेने का आग्रह किया। सरकार की ओर से पूरा समर्थन प्रदान किया जाएगा।

तिरुवनंतपुरम: केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास के बाहर बुधवार (27 मई, 2026) को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (सीपीएम) के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में ईडी अधिकारियों से भरी गाड़ियों को काफी क्षति पहुंची है और कार के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं।

दरअसल, यह हमला तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी कोचिन मिनरल्स और रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) से जुड़े 180 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में विधानसभा नेता विपक्ष और सीपीआई (एम) के नेता पिनराई विजयन का आवास पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देकर वापस लौट रहे थे। इस मामले में ईडी ने राज्य भर के कुल 10 ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें से एक ठिकाना पूर्व मुख्यमंत्री का आवास भी शामिल था। हालांकि, सीपीएम वर्कर्स के हमलों के बावजूद ईडी के अधिकारी सुरक्षित रूप से जोनल ऑफिस पहुंच गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख