- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए आज (रविवार) कहा कि जब दुनिया वित्तीय संकट से गुजर रही है, भारत एकमात्र देश है जो तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और इसका कारण उनकी सरकार की नीतियां हैं। मोदी ने कहा, ‘‘विश्वबैंक, आईएमएफ :अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष:, हर कोई यह कह रहा है..। दुनिया आर्थिक संकट से गुजर रही है, सिर्फ भारत ही है जो इसमें भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह एक अनूठी स्थिति है जबकि पूरी दुनिया फिसल रही है और भारत आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में लोग कह रहे हैं कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।’’ मोदी ने यहां महान समाज सुधारक दयानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित समारोह में यह बात कही।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र ने स्टरलाइट और कोका कोला समेत विभिन्न कंपनियों के साथ 21,400 करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किये। राज्य में पहली बार ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है जो कि शनिवार से शुरू हो गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि स्टरलाइट समूह की कंपनी ट्विनस्टार डिस्प्ले टेक्नोलाजीज और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम :एमआईडीसी: ने एलसीडी विनिर्माण केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता किया है जिसके लिए तकनीकी गठजोड़ ताइवान की कंपनी ऑट्रॉन के साथ किया गया है। इसमें 20,000 करेाड़ रुपए का निवेश किया जायेगा और संयंत्र के स्थान के बारे में जल्दी ही फैसला किया जाएगा।
- Details
मुंबई: ‘मेक इन इंडिया’ को भारत का अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार ) निवेशकों को विश्वसनीय व पारदर्शी कर प्रणाली और सरल लाइसेंसिंग तथा मंजूरी प्रक्रिया का वादा किया। मोदी ने यहां ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह के उद्घाटन कार्य्रकम में निवेशकों को ये आश्वासन देते हुये कहा, ‘हम पिछली तारीख से कर लगाने की व्यवस्था बहाल नहीं करेंगे। हम अपनी कर प्रणाली को पारदर्शी, स्थिर व विश्वसनीय बना रहे हैं।’ उन्होंने कहा,‘ हम लाइसेंस, सुरक्षा व पर्यावरणीय मंजूरी जैसी प्रक्रियाओं को भी सरल कर रहे हैं।’ इस अवसर पर कई देशों के शीर्ष नेता, उद्योगपति व विदेशी प्रतिनिधि मौजूद थे। मोदी ने कहा, ‘इस :मेक इन इंडिया: ब्रांड ने संस्थानों, उद्योगों, व्यक्तियों व मीडिया की कल्पना को पकड़ा है.. यह हमारी सामूहिक इच्छा को परिलक्षित करता है और हमें सुधार करने व दक्षता बढाने को प्रोत्साहित कर रहा है।’
- Details
तिरवनंतपुरम: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि 2016-17 का रेल बजट अधिक निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित होगा जिससे मौजूदा और भविष्य की सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने कहा, यात्रियों का आराम आज की जरूरत है, लेकिन सुविधाओं का विस्तार भविष्य की आवश्यकता है। हमारा प्रयास इन पहल को साथ-साथ आगे बढ़ाने का है। प्रभु ने कहा कि सरकार ने बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे के विकास के लिए पिछले साल शुरू किए गए उपाय आगे भी जारी रहेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






