- Details
नई दिल्ली: एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस की नीलामी 17 मार्च को करने का फैसला किया है। इस समूह के विभिन्न बैंकों का अब बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर 6963 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसके कुछ हिस्से की वसूली के लिए यह समूह किंगफिशर हाउस की नीलामी कर रहा है। एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड ने इस संपत्ति को पिछले साल कब्जे में किया था। वह 2401.70 वर्गमीटर में फैली इस संपत्ति की 17 मार्च को ई नीलामी करेगी। इसके लिए आरक्षित मूल्य 150 करोड़ रुपये रखा गया है।
- Details
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आई हाल की तेज गिरावट को वैश्विक कारकों से जोड़ते हुए वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और निवेशकों को निवेश करते समय भारतीय अर्थव्यवस्था की निहित शक्ति को ध्यान में रखना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक नरमी जरूर है पर सरकार आर्थिक वृद्धि में सहायक नीतियां जारी रखेगी। गौरतलब है कि बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 807.7 अंक गिर गया था। आज यह बाजार बंद होने से पहले करीब 100 अंक ऊपर चल रहा था। जेटली ने कहा, ‘इस समय प्रतिक्रिया में निवेश करते समय भारतीय बाजार की अंतर्निहित शक्ति को ध्यान में रखना समझदारी होगी।’ उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए वैश्विक घटनाओं को लेकर बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया दिखाना ठीक नहीं होगा। ताजा गिरावट के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े वैश्विक बाजारों में भारी बिक्री का जो सिलसिला शुरू हुआ उसका भारत पर भी असर पड़ा। उन्होंने कहा, ‘इसके कई कारण हो सकते है जो भारत से बाहर के हैं।’
- Details
नई दिल्ली: विदेशों में तेजी के रुख और शादी विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते सोने के भाव एक बार फिर चढ़ गए हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 215 रुपये की तेजी के साथ 28,800 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए। सोना इस समय 18 महीने के उच्चस्तर पर आ गया है और इस साल सोने की कीमतों में यह सबसे लम्बी लगातार वृद्धि है। डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर होने के कारण भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। वहीं मौजूदा उच्चस्तर पर बिकवाली के चलते चांदी 130 रुपये टूटकर 37,100 रुपये प्रति किलो पर आ गई। बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक बाजारों में सोना आठ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
- Details
नई दिल्ली: सरकार अगले एक-दो दिन में लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर में संशोधन कर सकती है, ताकि उन्हें बाजार दर के अनुरूप किया जा सके। हालांकि, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी योजनाओं पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज (गुरुवार) यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फैसला कर लिया गया है और दो-एक दिन में कार्यकारी आदेश तथा अधिसूचना जारी की जाएगी। मोटे तौर पर छोटी बचत योजनाओं की दर में बदलाव लाना इनकी दरों को बाजार दरों के अनुरूप बनाना है। जितना संभव हो सके इन्हें बाजार के अनुरूप बनाना है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी प्रतिभूतियों से जुड़ी होती हैं और सालाना आधार पर इनका समायोजन किया जाता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






