ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई थी, उस समय रोहित शेट्टी घर पर ही मौजूद थे। फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में वह घर पर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सुरक्षित रहे। घटना के समय रोहित अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आराम कर रहे थे। जब बाहर से गोलियां चलीं, तब वह घर के अंदर ही थे। इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि बाहर तेज पटाखे फूट रहे हैं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद साफ हो गया कि अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई। मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और 12 से ज्यादा स्पेशल टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।

मुंबई: अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मर्दानी 3' में दमदार किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रहीं रानी मुखर्जी का मानना है कि महिलाएं ही असली हीरो होती हैं और महिलाएं सशक्त हैं तो देश भी मजबूत रहेगा।

अभिनेत्री ने कहा है कि वह हमेशा भारतीय महिलाओं को सबसे अच्छी रोशनी में दिखाना चाहती हैं। अपनी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने मजबूत, साहसी और सशक्त महिलाओं के किरदार निभाए हैं, जो समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

रानी ने एक खास बातचीत में कहा, "जब से मैंने इस इंडस्ट्री में काम शुरू किया है, मैंने हमेशा भारतीय महिलाओं को सबसे अच्छी रोशनी में दिखाने की कोशिश की है। चाहे वह पत्रकार हों, पुलिस अधिकारी हों, टीचर हों या हाउस वाइफ, मेरे लिए वे असली हीरो हैं, असली मर्दानी हैं। मैं पूरी दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि भारतीय महिलाएं कितनी खास हैं, कितनी मजबूत और सशक्त हैं।" उन्होंने बताया कि महिलाओं का सशक्तीकरण देश की ताकत से सीधे जुड़ा है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली तलाक और बच्चों से दूरी का गम झेल रही हैं। इतने गम और दुख के बीच भी वे अपने दोस्तों को बधाई देने और उनके साथ खुशियां बांटने का मौका नहीं छोड़ती हैं।

अभिनेत्री ने प्रीति जिंटा के जन्मदिन पर शेयर किया किस्सा

अब उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को जन्मदिन की बधाई दी है और एक किस्सा भी शेयर किया, जिसे वे आज तक नहीं भूल पाई हैं।

सेलिना जेटली ने प्रीति जिंटा को फौजी की बहादुर बेटी बताया और पोस्टर के जरिए साल 2006 की उस घटना को याद किया, जब बिना किसी भेदभाव के उन्होंने विदेशी धरती पर उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया कि कैसे अमेरिका के स्थानीय आयोजक ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की थी और प्रीति ने कैसे उनके लिए अपनी आवाज उठाई थी।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर घटना का जिक्र करते हुए लिखा, "प्रीति जिंटा, नाम से अच्छी, स्वभाव से ब्रिगेड कमांडर। मेरी प्यारी प्रीति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुंबई: कन्नड़ फिल्म उद्योग के सुपरस्टारों में से एक, निर्देशक और टीवी होस्ट किच्चा सुदीप ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं, और अभिनेता के लिए ये किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है। जब अभिनेता ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा था, तब वे कई सपनों, शंकाओं और असीम आशाओं से भरे थे। आज वे सिनेमा पर राज कर रहे हैं।

फैंस को दिया पूरा श्रेय

अपने करियर में 'ईगा (मक्खी)', 'विक्रांत रोना' और 'कब्जा' जैसी बहुभाषी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता ने 30 साल का सफर पूरा कर लिया है और वे सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और समर्थकों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया पर फैंस को धन्यवाद देते हुए और अपनी जर्नी को लेकर भावनाओं से भरा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इस अद्भुत, खूबसूरत फिल्म जगत में तीन दशकों के बाद यहां खड़े होकर मेरा दिल बस खुशी से भरा है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख